Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लागते ही ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच कल खेला हुआ.इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. वही इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया है. वही इसे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

भारत की तरफ से कल हुए मैच में दीपक चाहर और सिद्धार्थ कौल ने डेब्यू किया. भारत ने कल भुवी और कुलदीप यादव को आराम दिया था. वही इंग्लैंड ने कल के मैच में बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया. इंग्लैंड ने कल के मैच के लिए जो रूट को टीम से बाहर कर दिया.

रोहित के शतक के दम पर भारत की जीत 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड ने टीम ने जेसन रॉय की 67 रन की पारी की वजह से 20 ओवर में 198 रन का स्कोर खड़ा किया. वही 199 रन के स्कोर का पीछा करत हुए भारत ने रोहित शर्मा ने यादगार 100 की दम पर इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर दिया.इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये.

रोहित के अलावा इस मैच में विराट कोहली ने भी 48 रन की पारी खेली. इस दौरान दोनों ने मिलकर 94 रन की साझेदारी की. वही अंत में हार्दिक पंड्या ने 33 रन की पारी खेल कर मैच को भारत के नाम कर दिया.

रोहित को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ सीरीज का अवार्ड भी मिला.

रोहित शर्मा के नाम रिकॉर्ड 

  1. भारत की तरफ से तीन टी-20 शतक लगाने वाले रोहित पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
  2. रोहित इंटरनेशनल टी-20 मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में मुनरो के साथ शीर्ष पर आ गए है.
  3. रोहति वन डे में तीन दोहरे शतक और टी-20 में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के एक मात्र खिलाड़ी हैं.

The post इंग्लैंड के खिलाफ शतक लागते ही ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.