Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी टीम को छोड़ भारतीय खिलाड़ियों के साथ डिनर करने और मैच देखने इंग्लैंड पहुंचा वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी

विंडीज के आलराउंडर बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो इस समय लन्दन में छुट्टियाँ मन रहे है, इसी दौरान उन्होंने अपने दिलअजीज दोस्त धोनी और हार्दिक पांड्या के साथ डिनर की तस्वीरे पोस्ट की, ब्रावो ने अपने इन्स्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्सन लगाया है कि –” अपने दो भाइयों के साथ डिनर करके बहुत अच्छा लगा, कैप्टन कूल , चैंपियन खिलाड़ी.”

 

 

हम आपको बता दे की ब्रावो आईपीएल में चेन्नई टीम के ही सदस्य है, इन्होने टीम को कई बार अकेले दम पर मैच जिताए है, अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बलबूते इन्होने कई बार टीम को कठिन परिस्तितियों से बाहर निकालने में मदद की है, धोनी के नेतृत्व नमें खलेते हुए इन्होने बहुत कुछ सीखा है. कई मौको पर इन्होने धोनी की तारीफ भी की है.

लॉर्ड्स के मैदान पर धोनी ने अपने 10 हजारी बनने के सपने को पूरा किया. धोनी यह कारनामा करने वाले भारतीय टीम के चौथे बल्लेबाज बन गये है,

इसके पहले यह कारनामा क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर , बंगाल टाइगर के नाम से मशहुर सौरव गांगुली के नाम भी यह कीर्तिमान है. अभी हाल में ही आईसीसी हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये राहुल द्रविड़ भी यह कीर्तिमान बना चुके है.

 

It is unfortunate to raise the question about Dhoni's finishing repeatedly: Kohli

 

37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारत के चौथे और दुनिया के 12वें 10 हजारी बन गए हैं. पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी इस सीरीज के शुरू होने से पहले 318 मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बना चुके थे और उन्हें 10 हजार रनों के लिए 33 रन की जरूरत थी.

धोनी को पहले वनडे में भारत की आठ विकेट की जीत में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में 33 का आंकड़ा छूते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली.  धोनी ने इससे पहले इसी मैच में विकेट के पीछे 300 कैच पूरे कर लिए थे.

 

 

एकदिवसीय मैचों में सचिन तेंदुलकर 18426 के साथ नंबर एक बल्लेबाज़ हैं. भारत की ओर से सौरभ गांगुली 11363 और राहुल द्रविड़ 10889 रनों के साथ 10 हजारी बनने वाले दो अन्य बल्लेबाज़ हैं. धोनी इस क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज़ बन गए.

The post अपनी टीम को छोड़ भारतीय खिलाड़ियों के साथ डिनर करने और मैच देखने इंग्लैंड पहुंचा वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.