खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तूफानी तेज गेंदबाज डेल स्टेन अपने वर्ष इंग्लैंड में अपना अन्तिम वनडे विश्व कप खेल सकते हैं। इसके बाद वह अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से सीमित ओवरों के क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं।
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं भारत के ये महान क्रिकेटर
पिछले दो सालों से चोट की समस्याओं का सामना कर रहा दक्षिण अफ्रीका का यह अनुभवी तेज गेंदबाज विश्व कप के बाद सीमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहा है। हालांकि वह सीमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रखेगा।
39 साल बाद भारतीय टीम ने इनकी कप्तानी में जीती थी इंग्लैंड से पहली टेस्ट शृंखला
दक्षिण अफ्रीफा के सबसे सफल गेंदबाजों में शूमार डेल स्टेन ने बताया कि मैं इंग्लैंड में विश्व कप खेलने की कोशिश करूंगा, लेकिन इसके बाद मुझे नहीं लगता कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट खेलूंगा।
उन्हें इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए दक्षिण टीम में जगह बनाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह दिलवाने में मदद करेगा।
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी, केवल इतनी गेेंदों पर ही बना दिया शतक
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइन अप के निचले क्रम में अनुभवी खिलाडिय़ों की कमी है। निचले क्रम में 8 से 11 वें स्थान तक के खिलाडिय़ों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। जबकि शीर्ष छह खिलाड़ी 1000 मैच खेल चुके हैं।
डेल स्टेन ने कहा कि मुझे लगता है कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव विश्व कप के लिए टीम चयन में मेरे लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा।
गौरतलब है कि डेल स्टेन चोटों की समस्या के कारण अपने 14 साल के अन्तरराष्ट्रीय करियर के दौरान केवल 116 वनडे मैच हीं खेल सके हैं। इस दौरान उन्होंने 180 विकेट लिए हैं। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन पर छह विकेट रहा है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 421 विकेट हासिल कर चुके हैं।