Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ के बाद आकाश चोपड़ा ने भी लगाई क्रिकेट में आरक्षण की मांग पर फटकार

सोशल मीडिया पर कई तरह के लोग एक्टिव रहते है, लेकिन कुछ ही लोग इसका सही उपयोग करते है. भारत में आज कल बड़ी हस्तियां सोशल मिडिया पर ज्यादा किसी न किसी मुददे पर बात करते रहते हैं.

हाल ही में कुछ ऐसा ही एक मुद्दा सामने आया. यह मामला ही ऐसा था कि दो क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिये सामने आ गए. हम बात कर रहे है, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की जिन्होंने मैदान छोड़ने के बाद अब सोशल मिडिया के जरिये लोंगों के बीच बने हुए है. कैफ हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखते है.

आरक्षण की मांग से परेशान है मोहम्मद कैफ

मुद्दा कोई भी हो, लेकिन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ साफ़ बात करते हैं. आपको बताते चले, कि एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी स्टोरी को पढ़कर मोहम्मद कैफ बहुत ज्यादा नाराज हुए. इस वेबसाइट ने क्रिकेट में भी आरक्षण की मांग करते हुए SC/ST के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग की थी.

कैफ ने कहा, कितने सीनियर एडिटर एससी या एसटी हैं 

बात दरअसल ये है कि एक वेबसाइट के एक आर्टिकल में भारतीय क्रिकेटरों के अनुसूचित और जनजाति को लेकर लिखा गया था, लेकिन इस आर्टिकल को आड़े हाथो लेते हुए मोहम्मद कैफ और आकाश चोपड़ा ने मिलकर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

इस आर्टिकल में क्रिकेटरों की जाति को लेकर बात कही गई है. इस आर्टिकल, में लिखा गया है कि टेस्ट टीम का दर्जा पाने के 86 सालो बाद 290 खिलाड़ियों में से मात्र 4 ऐसे खिलाड़ी है, जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के है.”

इस आर्टिकल पर आपत्ति जताते हुए ट्विट के जरिये कैफ ने कहा, कि

“आपके संस्था में कितने प्राइम टाइम जनर्लिस्ट SC और ST से है. खेल ही एक ऐसा स्थान है जहाँ आसानी से इस घेरे को तोड़ा गया है. खिलाड़ी एकजुट होकर खेलते है, बल्कि हमारे पत्रकार नफरत फैला रहे है.”

इस क्रिकेटर ने कहा वाह वाह 21वीं सदी के जर्नलिस्ट

मोहम्मद कैफ का साथ देते हुए क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस विषय पर नाराजगी जताते हुए ट्विट किया कि , 21वीं सदी की पत्रकारिता वाह  वाह .. अगला क्या? जब आप यह सब कर रहे तो यह भी गिन लीजिए कितने धर्मों के खिलाड़ी हैं. कृपया बड़े हों जाए.

The post मोहम्मद कैफ के बाद आकाश चोपड़ा ने भी लगाई क्रिकेट में आरक्षण की मांग पर फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.