Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर की ये भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल की अपनी सबसे कड़े मुकाबले के लिए इंग्लैंड दौरे को तैयार हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के इस बड़े दौरे के लिए अपनी कमर कस चुकी है। वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों पर इस दौरे पर नजरें रहेंगी। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की सबसे ज्यादा नजरें लगी हुई हैं।

इंग्लैंड दौरे पर हर किसी की नजरें टिकी कोहली पर

विश्व क्रिकेट में मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए इंग्लैंड का दौरा उनके करियर के नजरिए से खास मायने रखता है।  विराट कोहली को इसका अच्छा से अहसास है कि आखिर उनके लिए ये इंग्लैंड का दौरा कितना महत्वपूर्ण है।

अब आपको बताते हैं कि क्यों विराट कोहली के लिए इस दौरे के मायने हैं, तो क्यों क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई हैं।

विराट कोहली के लिए साल 2014 का दौरा रहा था निराशाजनक

विराट कोहली ने अपने आपको पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ साबित कर दिया है। विराट कोहली ने दुनिया की हर पिच पर हर टीम के सामने रन बनाए हैं सिवाए इंग्लैंड की पिच पर। जी हां इंग्लैंड की पिच पर विराट कोहली को निराशा का सामना करना पड़ा है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के लिए पिछला दौरा बहुत ही निराशाजनक रहा था।

विराट कोहली आखिरी दौरे पर बना सके थे केवल 134 रन

साल 2014 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी टेस्ट सीरीज खेली थी। लेकिन इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली अपने बल्ले से रन निकालने के लिए जूझते नजर आए। विराट कोहली को उनके करियर में तब पहली बार इस तरह से रन बनाने के लिए संघर्ष करते देखा गया था। विराट कोहली ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर खेले 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में केवल 13.40 की एक साधारण सी औसत के सहारे 134 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली पर जताया भरोसा

विराट कोहली के लिए भले ही पिछला इंग्लैंड को दौरा बहुत निराशा लेकर आया था लेकिन इस बार विराट कोहली पर हर किसी को खासी उम्मीदें हैं। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी विराट कोहली पर भरोसा दिखाया है।

सचिन तेंदुलकर ने इसको लेकर कहा कि

अच्छे खिलाड़ी बाहर जाना चाहते हैं और वो दुनिया के किसी भी हिस्से में रन बनाते हैं। आखिरी सीरीज उनके लिए सुखद नहीं रही, इसलिए मुझे यकिन है कि वो वहां पर जाना और स्कोर करना चाहते हैं।”

कोहली वहां पर रन बनाने का नहीं छोड़ेंगे कोई मौका

सचिन ने आगे कहा कि

वो भूख वहां पर रहनी है। बाहर जाने और प्रदर्शन करने की इच्छा उन्हें कड़ी मेहनत करने का कारण देती है। वो उनमें से  है जो खुद पर विश्वास करता है। मुझे इस बारे में पूरा यकिन है कि वो कोई भी उपलब्धि नहीं छोड़ेंगे।

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post सचिन ने इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर की ये भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.