Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज जीतने के बाद सहवाग का मजेदार ट्वीट- इंग्लैंड हम शर्मिंदा हैं टैलेंट अभी जिंदा है

टीम इंडिया ने रविवार को ब्रिस्टल के कंट्री क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी और फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद 100 रनों की पारी खेली.

इसी के साथ टी-20 में तीन शतक लगाने वाले रोहित दूसरे बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के नाम था. भारत ने यह फ़ाइनल मैच 7 विकेट से जीता. उम्मीद है कि भारतीय टीम यही लय आगामी वनडे सीरीज में भी जारी रखेगी.

बता दें, भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीती है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर जीत हासिल की. रोहित को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

भारत ने सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. मगर तीसरे मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी की और जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहली गेंदबाजी करने का फैसला किता था. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने 199 रनों का पहाड़ जैसा रखा. मेजबान टीम ने जेसन रॉय (67) और जोस बटलर (34) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 198 रन बनाए.

भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं विकेट के पीछे खड़े धोनी ने 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. धोनी ने मैच में 5 कैच जबकि 1 रन आउट किया.


हिटमैन’ के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा अंत तक टिके रहे और भारत को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे. रोहित ने 56 गेंदों में 100 रन की आतिशी पारी खेली. यह उनके टी20 करियर के तीसरे शतक था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के मारे.

रोहित ने कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम की रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाया. पंड्या ने रोहित का बखूबी साथ दिया. दोनों ने अंतिम ओवरों में चौथे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की. पंड्या ने 14 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 33 रन बनाए.


मैच जीतने के बाद दुनिया भर से भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी भी जीत की बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया को बधाई दी है. हर बार की तरफ इस बार भी सहवाग ने अनोखे अंदाज में ट्वीट किया है.

सहवाग ने लिखा है कि

“इंग्लैंड हम शर्मिंदा हैं, टैलेंट अभी जिंदा है. रोहित ने क्या कमाल की पारी खेली, तीसरा टी-20 शतक, अभी और बहुत आना है. कुम्फु पांड्या ने भी गेंद व बल्ले से कमाल दिखाया. टीम इंडिया सीरीज जीतना डिजर्व करती थी.”

The post सीरीज जीतने के बाद सहवाग का मजेदार ट्वीट- इंग्लैंड हम शर्मिंदा हैं टैलेंट अभी जिंदा है appeared first on SportzWiki Hindi.