भारत और इंग्लैंड के बीच में 3टी-20 की सीरीज हो चुकी है, जिसमें भारत को 2-1 से जीत मिली थी. इसके बाद भारत ने वनडे में पहला मुकाबला जीता, लेकिन दूसरा में हार का समना करना पड़ा.
इस मैच में कई घटनाये सामने आई, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान मैच में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल के खिलाफ जो विवादित टिप्पणी उस पर गया. इस पर भारतीय फैंस ने अपना गुस्सा कुछ इस प्रकार जाहिर किया.

स्वान ने कमेन्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया खलबली

शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम को 86 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 323 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 236 रन पर ही ढेर हो गई.
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल को लेकर टिप्पणी कर दी. बातों बातों में इस इंग्लिश खिलाड़ी चहल की तुलना कुत्ते से कर दी. बस इसी बजह से भारतीय फैंस के गुस्से को लेकर स्वान को सोशल मीडिया सामना करना पड़ा है.
इस क्रिकेटर के लिए सोशल मीडिया लोगों ने दिखाई नाराजगी

कॉमेन्टरी कर रहे ग्रीम स्वान ने चहल का मजाक तब उड़ाया जब वह 49वें ओवर में मैच के आखिरी पलों में कुलदीप यादव के साथ क्रीज थे और चहल ने आखिरी ओवर की एक गेंद पर रन लेने की कोशिश कुलदीप यादव के मना किया तब वह क्रीज से दूर हो चुके थे, लेकिन वह जब वापस लौटे तब तक थ्रो हो चुका था थ्रो विकेट से काफी दूर था इस लिए वह दोवारा रन के लिये निकले और फिर भी वह रन नहीं ले पाए और क्रीज में वापस आना पड़ा.
कमेंट्री कर रहे ग्रीम स्वान ने चहल की इस कोशिश को लेकर मजाक उड़ाते हुए गलत शब्द का इस्तेमाल किया .जिसके बाद भारतीय फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिये देखा गया.
स्वान ने कही थी यह बात

ग्रीम स्वान ने कहा,कि चहल तो पुछल्ले बल्लेबाजों की तरह ही कार्य कर रहे हैं उनको यह पता नहीं है कि उन्हें बल्ले के साथ क्या करना चाहिए एकदम उस कुत्ते की तरह जो फ्रिज्बी का पीछा करता है.
फिर मैच के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर बड़ी जोरों से छाने लगी. भारतीय फैंस ने स्वान को इसका एहसास दिलाते हुए प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया.
एक यूजर ने अपने विचारों में कुछ इस तरह दिखाया गुस्सा
एक यूजर ने अपने विचार में लिखा, स्वान चहल की बराबरी एक कुत्ते से कर रहे हैं. लेकिन फीफा विश्वकप तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बेल्जियम से मिली हार को लेकर ये अंग्रेजों की निराशा है.
Like a dog chasing Frisbee! @Swannyg66 throws a racist comment on Yuzvendra Chahal. #ENGvIND pic.twitter.com/v57HOp20Ri
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) July 14, 2018
The post किसने क्या कहा: युजवेंद्र चहल को कुत्ता कहने पर घिरे ग्रीम स्वान, भारतीय प्रसंशको ने दिया जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.