Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम कर सकती है ये कमाल  

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में हाल ही में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। साथ ही इस जीत के साथ भारत लगातार छठी शृंखला अपने नाम की है। टी-20 श्रृंखला जीतने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे श्रृंखला खेलने मैदान पर उतरेगी। जहां हाल ही में भारतीय टीम के जीत की वजह से हौसले बुलंद है, वही दूसरी और इंग्लैंड भी हर हाल में जीत के लिए भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी। कहा जा रहा है की 2019 में विश्व कप ब्रिटेन में होगा इसलिए ये दोनों टीमों के लिए सुनहरा मौका मिला है। साथ ही कहा जा रहा है की दोनों टीमों के लिए ये मैच विश्व कप के लिए रिहर्सल माना जा रहा है।

खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि इस 3 मैचों की वनडे श्रृंखला में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। क्योंकि हाल ही में भारत ने हाल ही में टी20 सीरीज में इंग्लैंड को मात दी है और भारत के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहें है। हाल ही में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया था। वही दूसरी और गेंदबाजी की बात करे तो हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वही इंग्लैंड जोस बटलर, जासन रॉय, एलेक्स हेल्स, जानी बेयरस्टा और इयोन मोर्गन फार्म में है और बेन स्टोक्स के रहते टीम काफी मजबूत लग रही है। वहीं वनडे रैकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पिछली द्विपक्षीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 6.0 से हराकर दिया था। मैच का प्रसारण कल शाम पांच बजे से किया जाएगा।

टीमें :

भारत :

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शरदुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार ।

इंग्लैंड :

ईयोन मोर्गन (कप्तान), जॉसन राय, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, मोईन अली, जो रूट, जैक बाल, टाम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद, डेविड विली, मार्क वुड।



Herald