Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कांग्रेस ने एमएसपी वृद्धि को बताया चुनावी जुमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी वृद्धि करने के बाद कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से जो वादा किया था वो हमने पूरा करके दिखाया है। भाजपा ने 2014 में किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा किया है। लेकिन कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का आने वाले लोकसभा चुनावों में फायदा उठाने के लिए किया गया फैसला बताया है। मोदी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है। इस फैसले के ​बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि किसानों को उनकी उत्पादन लागत का 1.5 गुणा कीमत दिलाने का जो वादा किया था आज वह पूरा हो गया है।

लेकिन कांग्रेस ने मोदी सरकार के दावे को खारिज करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इस एक जुमला और चुनावी लॉलीपॉप बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 2014 में सरकार बनाने से किसान को उत्पादन लागत का डेढ़ गुणा स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वायदा किया था वो आज हमने पूरा कर दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एमएसपी में ऐतिहासिक वृद्धि पर सभी किसान भाईयों को बधाई दी है। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने इस फैसले को किसानों के लिए अच्छा बताया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार ने किसी भी फसल की लागत सहित 50 फीसदी लाभ को नहीं दिया है।

मोदी सरकार ने एक फिर किसानों के साथ विश्वासघात करने काम किया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की हमारी सरकार का पहला काम देश और यहां के किसान समृद्ध बनाने का है। हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के इस कदम के कारण राजकोष पर लगभग 15,000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ने की बात कही जा रही है।



Herald