तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान इस समय कश्मीर की वादियों में है, वहां पर उनके जाने का मकसद जानकर आप भी चौंक जायेंगे. बकौल पठान मैं कश्मीर में इंडिया के लिए तेज गेंदबाज ढूँढने निकल आया हूँ. इसी उद्देश्य से मैं अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा हूँ.

हम आपको बता दे कि इस साल के आईपीएल संस्करण में इरफ़ान पठान को किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई दी. इसके बाद इरफ़ान पुरे आईपीएल में कमेन्ट्री करते नजर आये थे. उनकी कमेन्ट्री का लोगों ने खूब लुत्फ़ उठाया था.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज इरफान पठान इन दिनों जम्मू और कश्मीर में एक नयी मुहिम पर निकले हैं. इरफान, कश्मीर में भारत के लिए एक ऐसे तेज गेंदबाज की तलाश कर रहे हैं, जो 140 से 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हो.

दरअसल इरफान कश्मीर में इन दिनों जिला स्तर पर युवा खिलाड़ियों के लिए ओपन ट्रायल ले रहे हैं. इस ट्रायल में चुने जाने वाले खिलाड़ी को जम्मू और कश्मीर के रणजी टीम में भी खेलने का मौका मिल सकता है. इस ट्रायल के दौरान इरफान के साथ नेशनल टीम के लिए खेल चुके परवेज रसूल और आईपीएल में खेलने वाले मजूमदार भी मौजूद थे. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी.
"Irfan Pathan" kick starts JKCA talent
hunt in Srinagar(J&K)…….. #JammuAndKashmir #Cricket @IrfanPathan pic.twitter.com/GOJx4SUIUm
— IRFAN PATHAN FAN CLUB (@IrfanPathan_786) July 4, 2018
आपको बता दें कि इरफान पठान जम्मू और कश्मीर की रणजी टीम के लिए मेंटोर और कोच के तौर पर पहले ही जुड़े हैं. ऐसे में इरफान के द्वारा किया जा रहा यह ट्रायल कश्मीर क्रिकेट के लिए बहुत ही अहम साबित होगी.
इस ट्रायल में भाग लेने वाले जिला स्तर के बच्चों ने बताया कि पूरे कश्मीर से 350 से भी अधिक बच्चों ने ट्रायल दिया है.
इरफ़ान पठान ने आलराउंड प्रदर्शन करते हुए कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाई है, एक समय में तो ये ओपनर बल्लेबाज की भूमिका में टीम इंडिया में नजर आते थे . इस समय वह हिंदी कमेन्ट्री में जलवे बिखेरते हुए नजर आ रहे है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर,कमेंट और लाइक करे …
The post तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान निकले कश्मीर की वादियों में, वजह जान गर्व करेंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.
hunt in Srinagar(J&K)……..