Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के बाद अब मो कैफ ने राजनीति से भी लिया संन्यास, फूलपुर से लड़ चुके हैं चुनाव

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : क्रिकेट से 13 जुलाई को संन्यास का ऐलान कर चुके पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अब राजनीति से भी तौबा कर ली. रविवार को उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया. हालांकि वह उत्तर प्रदेश में युवा खिलाड़ियों के लिए कुछ करना चाहते हैं और प्रदेश के क्रिकेट ढांचे में बदलाव में भी भूमिका निभाना चाहते हैं.

बता दें कि 37 वर्षीय क्रिकेटर वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया. यहां उनका मुकाबला वर्तमान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से था. अपनी बल्लेबाजी से दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कैफ राजनीति की अपनी पहली पारी में क्लीन बोल्ड हो गये थे. चुनाव में मौर्य को जहां पांच लाख से अधिक वोट मिले थे, वहीं कैफ करीब 58 हजार वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे.

क्रिकेट से संन्यास ले चुके कैफ की मानें तो अब बहुत हो गया क्रिकेट और राजजीति. अब मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं. फिलहाल मैं कई वर्षों से भारतीय टीम में तो नहीं था, पर छत्तीसगढ़ रणजी टीम से जुड़ा था, जिसकी वजह से साल में पांच से छह महीने मैं घर से बाहर रहता था. मैं अपने परिवार को बिल्कुल समय नही दे पाता था. मेरे बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, इस समय उन्हें मेरी जरूरत है.

मीडिया में आ रही खबर के अनुसार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीति में दोबारा किस्मत आजमाने के सवाल पर कैफ ने कहा कि अभी मैं किसी क्षेत्र में किस्मत नही आजमा रहा हूं. राजनीति के बारे में तो कभी सोचा ही नहीं. एक बार चुनाव लड़ लिया बस काफी है. उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में पैदा हुआ हूं और यहां से ही मैंने क्रिकेट का ककहरा सीखा है. उन्होेंने कहा कि मैं भविष्य में अपने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए कुछ करना चाहूंगा और अगर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ मुझे कोई जिम्मेदारी देना चाहेगा तो उस पर भी विचार किया जायेगा.

गौरतलब है कि मोहम्मद कैफ ने 13 जुलाई को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर होने का ऐलान किया. कैफ ने करीब 12 साल पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच खेला था. टीम में वह निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे. उनकी फील्डिंग के सभी कायल थे. 37 साल के कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच और 125 वन डे मैच खेले हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल क्रिकेट भी खेला था. वर्तमान में वे कमेंटेटर हैं.

The post क्रिकेट के बाद अब मो कैफ ने राजनीति से भी लिया संन्यास, फूलपुर से लड़ चुके हैं चुनाव appeared first on Live Cities.