Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय गेंदबाज को टेस्ट टीम में आने से पहले देने होगी ये परीक्षा 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टेस्ट मैच में कदम रखने से पहले उनको चयनकर्ताओं ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रहे 4 दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में चुना गया है। चहल अभी भारतीय टीम के सीमित ओवरों में शानदार प्रर्दशन करके दिखाया है। चहल ने 2016 दिसंबर के बाद रणजी ट्राफी में हिस्सा नहीं लिया है। भारतीय टीम प्रबंधन और भारतीय कप्तान विराट कोहली चहल को पांच दिवसीय मैचों में शमिल करते हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 2 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 4 से 7 अगस्त तक बेलगाम में खेला जाएगा और दूसरा मैच बेंगलुरू में 10 से 13 अगस्त तक होगा। चहल वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं के साथ कप्तान कोहली की पहली पंसद बन गए है।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है और एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एक अगस्त से खेलेगी। चयनकर्ताओं ने सिर्फ तीन टेस्ट मैचों के भारतीय टीम की घोषणा की है। खबरों के अनुसार चहल को अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।चहल ने प्रथम श्रेणी कि 27 मैच 70 विकेट अपने नाम किए है। 4 दिवसीय मैचों के लिए भारत ए की कमसप श्रेयस अय्यर के हाथों में दी गई है। टीम के रजनीश गुरबानी , मोहम्मद सिराज , अंकित राजपूत और नवदीप सैनी के रूप में 4 तेज गेंदबाज हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत ; ए ; ( चार दिवसीय मैच ): श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी साव , रविकुमार समर्थ , मयंक अग्रवाल , अभिमन्यु ईश्वरन , हनुमा विहारी , अंकित बावने , कोना भरत , अक्षर पटेल ( पहला मैच) / शाहबाज नदीम (दूसरा मैच), युजवेंद्र चहल , जयंत यादव , रजनीश गुरबानी , अंकित राजपूत,नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज।

चतुष्कोणीय श्रृंखला के लिए :
भारत ; ए ;: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी साव , आर समर्थ , सूर्यकुमार यादव , हनुमा विहारी , नितीश राणा , सिद्धेश लाड , संजू सैमसन , मयंक मार्कंडेय , के गौतम , कृणाय पंड्या , दीपक चहर , मोहम्मद सिराज , खलील अहमद और शिवम मावी



Herald