Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के बाद भी धोनी के नाम हुआ यह रिकाॅर्ड

खेल डेस्‍क। पहला वनडे आठ विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया और भारतीय टीम को 50 ओवर में 236 रन पर निपटा दिया। पहले मैच में शतकीय पारी खेल रोहित शर्मा मात्र 15 रन पर आउट हो जाने के बाद किसी अन्य बल्लेबाज ने बड़ी पारी खेलने और विकेट पर टिकने का जज्बा नहीं दिखाया।

2nd ODI: इंग्लैंड ने 86 रन से जीता मैच, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चुका भारत

वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने एक और नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी भारत के चौथे और दुनिया के 12वें 10 हजार रन बनाने वाले बन गए हैं। धोनी इस सीरीज के शुरू होने से पहले 318 मैचों में 51.37 के औसत से 9967 रन बना चुके थे। आपको बात दें धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ यह आंकड़ा छू चुके हैं।

मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा ऐलान, ईमेल भेज कर लिया भारतीय टीम से संन्यास

भारतीय टीम में एकदिवसीय मैचों में सचिन तेंदुलकर 18426 के साथ नंबर एक बल्लेबाज़ हैं। भारत की ओर से सौरभ गांगुली 11363 और राहुल द्रविड़ 10889 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। धोनी इस क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज़ बन गए। धोनी ने इससे पहले इसी मैच में विकेट के पीछे 300 कैच पूरे कर लिए थे। धोनी इस मैंच में 59 गेंदों में दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाक कर गए। बता दें धोनी तीनों फॉर्मेट के सफलकप्‍तान भी माने जाते है। धोनी के नाम ऐसे कई रिकार्ड है, जिनसे उन्‍होने क्रिकेट जगत एक अलग ही पहचान बनाई है।

ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ कुलदीप यादव ने रच डाला ऐसा इतिहास की अब शायद ही कोई तोड़ पाए ये रिकॉर्ड

source google



Herald