Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलना चाहिए मौका

इंग्लैंड में टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलने जा रही है. टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. दूसरे टी-20 मैच को छोड़ दें तो बाकि दोनों मैचों में भारत ने आसानी के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं वनडे में नंबर एक रैंकिंग पर मौजूद इंग्लैंड भारत के लिए चुनौती बन सकता है.

भारतीय टीम में चार नंबर पर बल्लेबाजी की एक अभी भी समस्या बनी हुई है. भारत इस समस्या को आने वाले 2019 वर्ल्ड कप से पहले हल करना चाहता है. ऐसे में दिनेश कार्तिक इस नंबर पर फिट हो सकते हैं.

कार्तिक चल रहे शानदार फॉर्म में 

दिनेश कार्तिक पिछले काफी समय से लगातार शानदार बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. इसी वर्ष आईपीएल सीजन में कार्तिक ने कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए थे. वहीं इससे पहले हम देख चुके हैं कि कार्तिक ने किस तरह से निदहास ट्रॉफी में एक दबाव के समय में आते हुए शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलायी थी. भारत को भी ऐसे ही चार नंबर पर बल्लेबाज की जरुरत है जो डेथ ओवरों में आकर तेज तर्रार तरीके से रन बना सके.

इंग्लैंड में खेलने का अनुभव 

दिनेश कार्तिक इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्हें वहां की परिस्थितियों के बारे में मालूम है. जोकि इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है.वह तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड में खेल चुके हैं. जिसमें वे सफल भी रहे.

वहीं हर कप्तान भी चाहता है कि उसके पास ऐसे खिलाड़ी हों जिन्हें बाहर खेलने का अनुभव हो. ऐसे में दिनेश कार्तिक सबसे फिट साबित होते हैं. भारत के लिए दिनेश कार्तिक ने अभी तक 79 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1496 रन बनाए हैं. इस दौरान कार्तिक की औसत 29.92 रही है.

The post इस वजह से दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलना चाहिए मौका appeared first on SportzWiki Hindi.