स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को काफी पसंद करते हो तो अब आपके लिए बुरी खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में रहने वाले बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अब क्रिकेट जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बतया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ ने भारत के लिये आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल पहले खेला था। अब मोहम्मद कैफ ने हेमशा के लिए भारतीय टीम से संन्यास ले लिया है। मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के लिए कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही इनके द्वारा की गयी मैदान में अच्छी फील्डिंग हमेशा याद रखी जायेगी।
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों और बल्लेबाज मोहम्मद कैफ सैतीस बरस के है और वह अभी तक भारतीय टीम के लिए अभी तक 13 टेस्ट और 125 वनडे खेले थे। साथ ही कहा जा रहा है कि कैफ ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को ईमेल भेजकर संन्यास की घोषणा की उन्होंने लिखा की नेटवेस्ट ट्राफी में मिली जीत को 16 साल हो गए हैं और आज मैं संन्यास ले रहा हूं । मैं भारत के लिये खेलने का मौका दिये जाने के लिये बोर्ड का शुक्रगुजार हूं । मोहम्मद कैफ ने 2002 में नेटवेस्ट ट्राफी के फाइनल मैच में 87 रन की शानदार पारी खेली थी जिसकी वजह से भारतीय टीम को फाइनल मैच जीता था।
मोहम्मद कैफ विश्व कप 2003 में फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। मोहम्मद कैफ ने अपने करियर की शुरुआत में युवराज सिह के साथ वह अंडर 19 क्रिकेट में अपनी चमके बिखेरी थी। साथ ही अभी आईपीएल और मैच के दौरान कई बार कैफ को हिन्दी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप देखा जा चुका है।
Herald