पाकिस्तान के 1992 विश्व विजेता कप्तान इमरान खान पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले है. पाकिस्तान में बुधवार को 272 संसदीय सीटों के लिए हुए आम चुनाव की मतगणना हो रही है. जिसके रुझानो में इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) सरकार बनाने के बहुत करीब दिख रही है.
इमरान खान का पीएम बनना तय

इमरान खान का भी नया पीएम बनना तय माना जा रहा है. अबतक 115 सीटों के साथ इमरान की पार्टी सरकार बनाने की रेस में सबसे आगे है. 137 सीट पहुंचते ही इमरान खान का पीएम बनना तय हो जायेगा. शनिवार तक सभी नतीजे आ जायेंगे.
22 years later, after humiliations, hurdles and sacrifices, my sons’ father is Pakistan’s next PM. It’s an incredible lesson in tenacity, belief & refusal to accept defeat. The challenge now is to remember why he entered politics in the 1st place. Congratulations @ImranKhanPTI
— Jemima Goldsmith (@Jemima_Khan) July 26, 2018
पहली पत्नी जेमिमा ने दी बधाई

इसी बीच इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्ड स्मिथ ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने अपने पूर्व पति के 22 साल के संघर्ष के बारे में लिखा है, कि
“अपमान, बाधाओं और बलिदान के बाद, मेरे बेटे के पिता पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. यह दृढ़ता, विश्वास और हार को ना स्वीकार करने का एक अविश्वसनीय सबक है. अब इस बात को याद रखना है, कि आपने राजनीति में क्यों प्रवेश किया, बधाई इमरान खान पीटीआई”
वाँन और अख्तर को पसंद आया जेमिमा का ट्वीट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाँन और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को जेमिमा गोल्ड स्मिथ का इमरान खान के संघर्ष को लेकर किया गया यह ट्वीट काफी पसंद आया है. माइकल वाँन और शोएब अख्तर दोनों ने ही जेमिमा के इस ट्वीट की जमकर तारीफ की है और उनके इस ट्वीट में अपना रीट्विट भी किया है.
Great news
https://t.co/GhgGuLpwns
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 26, 2018
Royal statement from royal lady .. thanks
..
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 26, 2018
The post इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा ने प्रधानमंत्री बनने की दी बधाई, तो ये कैसा जवाब दे गये शोयब अख्तर appeared first on SportzWiki Hindi.

..