स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गया। लॉर्ड्स में खेले इस मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। दर्शक मैच का आनंद ले रहे हैं। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी इसी दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान दर्शको के बीच बैठे एक जोड़े ने सगाई कर ली। यह देखने के बाद सभी लोगों ने ताली बजाकर सगाई का जश्न मनाया। आसपास बैठे दर्शकों ने दोनों को सगाई की बधाई दी।
वाकया कुछ इस तरह हुआ कि इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। सभी दर्शक अपनी टीमों को चीयर कर रहें थे। दर्शकों में बैठी एक लड़की जो मैच का मजा ले रही थी, उसे अचानक एक लड़के ने घुटने के बल पर बैठकर प्रपोज किया। पहले लड़की को कुछ समझ नहीं आया लेकिन वह लड़के को मना नहीं कर पाई और लड़के का प्रपोज़ल पर सहमति दे दी।लड़की की हां के बाद लड़के ने लड़की को रिंग भी गिफ्ट दी। इसके बाद ही सभी लोगों ने ताली बजाकर उनके इस जश्न का स्वागत किया। यह दूसरा वाकया हैं जब कोई कपल सार्वजानिक तौर पर किसी क्रिकेट मैच में एक-दूसरे के साथ रिश्ते में बंधे हैं।
गौरतलब हैं कि भारत ने इंग्लैंड को पहले मुकाबले में आठ विकेट से हराया था लेकिन शनिवार को हुए मुकाबले में भारत को 86 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया और भारत को 50 ओवर में 236 रन पर ही ढेर कर दिया। जोए रूट ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली 45, सुरेश रैना 46, महेंद्र सिह धोनी 59 गेंदों में दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।
Herald