इंग्लैंड और भारत के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की करारी हार हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 256 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की टीम ने शतकीय पारी की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके हार ही भारतीय टीम यह सीरीज भी हार गई।
भारतीय टीम ने किया चौंकाने वाला बदलाव
इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन परिवर्तन किए गए। उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को बाहर किया जाना तो सही था लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का बहार होना किसी को समझ नहीं आया।
आईपीएल से ही राहुल लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन सुरेश रैना को टीम में रख उनका बाहर किया जाना सभी के समझ से परे था। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शतकीय पारी खेली थी।
क्या टीम के अगले रहाणे हैं राहुल

केएल राहुल सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन रोहित शर्मा और शिखर धवन के रहते उन्हें सलामी बल्लेबाजी मिलनी मुश्किल ही दिखती है। इसी वजह से टीम उन्हें चौथे नंबर पर मौका दे रही है, जहाँ उनका बल्ला कुछ खास नहीं बोल रहा।
एक समय यही हाल अजिंक्य रहाणे का भी था। सलामी बल्लेबाजी करने वाले रहाणे को चौथे नंबर पर खेलना पड़ता था और जब उनके रन बनने बंद हो गए तो उन्हें टीम में जगह पाने के लिए रोहित शर्मा के चोट या धवन के खराब फॉर्म का इंतजार करना पड़ता था।
राहुल को देना पड़ेगा समय
पूर्व क्रिकेटरों से लेकर क्रिकेट पंडित तक को राहुल का टीम से बाहर होना समझ नहीं आया। राहुल अभी युवा बल्लेबाज हैं और हमेशा से ओपनर रहे हैं। ओपनिंग और चौथे नंबर पर खेलना पूरी तरह अलग क्रिकेट हैं।
चौथे नंबर के बल्लेबाज को लगातार स्ट्राइक बदलना पड़ता है था फिनिशर की भूमिका भी निभानी पड़ती है। ऐसे में जरूरत है कि राहुल को पूरा मौका दिया जाये वरना राहुल भी अजिंक्य रहाणे बनकर रह जायेंगे।
The post भारत बनाम इंग्लैंड: क्या भारतीय वनडे टीम के अगले अजिंक्य रहाणे हैं केएल राहुल? appeared first on SportzWiki Hindi.