इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान क्रिकेट की दुनिया में अपने समय के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता है। हाल ही पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई बहुमत के करीब है और जो खबरें सामने है उनके अनुसार इमरान खान ही पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले है।
अब राजनीति की बात छोड़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे इमरान खान के क्रिकेट जीवन की बात करें तो वो अपने समय में वो सबसे अलग थे और ये बात किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और उनके समकालीन रहे भारत के पूर्व कप्तान अंशुमान गायकवाड़ ने कही। उन्होंने कहा की इमरान को इस बात का बखूबी अहसास भी था ।
गायकवाड़ ने कहा ;इमरान सबसे अलग था। उसका बात करने का तरीका, उसकी शख्सियत, सभीअलग थे। उसमें और उसकी टीम के बाकी खिलाड़ियों में फर्क आसानी से पता चल जाता था।
गायकवाड़ ने यह भी कहा की उसे इस बात का अहसास भी था कि वह सबसे अलग है। इमरान बहुत पढ़ा लिखा और तहजीबदार था इमरान को इस बात का पता था की किस इंसान से किस तरीके से बात करनी है और वो उसके साथ पूरी अदब और इज्जत के साथ पेश आता था। उन्होंने यह भी कहा की इमरान में खुद को लेकर अहंकार भी था लेकिन हर समय और हर जगह वो उसे जाहिर नहीं होने देता था।
गायकवाड़ ने यह भी कहा की वह मैच विनर था और अलग तरह का ही गेंदबाज था। उसके पास रफ्तार और विविधता का अनूठा तालमेल था।
गायकवाड़ ने यह भी कहा की इमरान के पास खेल के अलावा एक और चीज थी और वह यह की वह बहुत खूबसूरत था। इसी के कारण इमरान के प्रशंसकों की बड़ी तादाद थी। गायकवाड़ का मानना है कि उस समय उसको सिर्फ एक ही व्यक्ति टक्कर दे सकता था और वह थे मंसूर अली खान पटौदी।