Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : चौका लगाकर चहल ने किया ड्रेसिंग रूम में इशारा, तो विराट और रैना की थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युज्वेंद्र चहल हाल में ही कुलदीप यादव के साथ ‘व्हाट द डक’ शो में आये थे. इस शो में युज्वेंद्र चहल ने खुलासा किया था, कि वह कभी ना चाहते है, कि उनकी बल्लेबाजी आये और उनका कहना था कि उनके साथी खिलाड़ी भी कभी नहीं चाहते है कि वह मैदान पर बल्लेबाजी करने जाए.

दुसरे वनडे के दौरान आई चहल की बल्लेबाजी 

भले ही युज्वेंद्र चहल ना चाहते हो कि वह बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, लेकिन कभी ना कभी चहल को मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरना ही पड़ता है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दुसरे वनडे मैच में भी युज्वेंद्र चहल को बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरना पड़ा था.

चहल ने लगा डाला विली की गेंद पर शानदार चौका 

आपकों बता दें, कि उस समय चहल ने सभी को हैरान कर दिया. जब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को 47.5 गेंद पर एक शानदार चौका लगा दिया.

चहल ने बहुत शानदार स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेलकर डेविड विली गेंद पर चौका लगाया. चहल ने चौका लगाने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ अपना बल्ला दिखाया और उन्होंने बताया, कि वह भी बल्लेबाजी करने में सक्षम है.

अगली ही गेंद पर दो बार रन आउट होने से बचे 

आपकों बता दें, कि चौका लगाने की अगली ही गेंद पर युज्वेंद्र चहल दो बार रन आउट होने से बच गये. चहल ने एक शॉट खेला जिसमे वह रन लेना चाहते थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े कुलदीप यादव ने उन्हें वापस भेज दिया और फिल्डर ने उनकी तरफ रन आउट करने के लिए बॉल फेकी जब बॉल स्टंप में ना लगी तो चहल तब भी रन लेना चाहते थे, लेकिन दूसरी बार भी वह रन आउट होने से बच गये.

चहल के एक ही गेंद पर दो बार रन आउट होने से बचने पर ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी खिलाड़ियों को काफी हंसी आ गई. चौका लगाने के तुरंत बाद चहल जिस तरह से दो बार रन आउट होने से बचे उसे ड्रेसिग रूम में बैठे सभी भारतीय खिलाड़ी हँसने लगे.

यहाँ देखे वीडियो 

The post वीडियो : चौका लगाकर चहल ने किया ड्रेसिंग रूम में इशारा, तो विराट और रैना की थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.