Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किम जोंग परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को लेकर जल्द ही कर सकता है ये काम

इंटरनेट डेस्क। विश्व का सबसे बड़ा तानाशाह शासन कहलाने उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। साथ ही कहा जा रहा है अब उत्तर कोरिया देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर विचार कर रहा है। यानि अब उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और उत्पादन की अब गोपनीयता रख सकता है अब क्या करने वाल है और किस का उत्पादन करने वाले है इस बात का अब कोई अंदाजा भी नही लगा सकते है। साथ ही अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की ये उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के खिलाफ है। हाल ही में दोनों देशों में सिंगापुर में 12 जून को शिखर बैठक हुई थी। जिसमें बताया जा रहा है की इस बात की सहमति बनी थी की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी के एवज में '' पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण" की बात कही थी। अब हाल में लिए इस फैसले पर अमेरिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात है। अनुसार उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और परमाणु हथियार विकसित करने में सक्षम गोपनीय स्थलों को बचाए रखना चाहता है।

हजारों लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

खबरों के मुताबिक बताया जाता रहा है की उत्तर कोरिया के पास करीब 65 परमाणु हथियार हैं। जिससे साफ है कि उतर कोरिया पूर्ण तरीके से अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है। उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन ने हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल ह्योंग जू सोंग पर जवानों को तय सीमा से ज्यादा खाना और ईंधन बांटने के आरोप सरेआम 90 गोलियों से छलनी करवा मौत के घाट उतार दिया था।



Herald