Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह से बेहतर साबित होगा यह भारतीय गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। चोट की वजह से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। विदेशी दौरों पर यह भारतीय टीम के साथ हमेशा से रहा है। जब भी कोई बड़ी सीरीज होती है खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं।

सिर्फ भुवी और बुमराह नहीं जीता सकते सीरीज 

इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल का मानना है कि बुमराह या भुवनेश्वर कुमार अकेले आपको टेस्ट मैच नहीं जीता सकते। इसके लिए पूरी टीम को एकसाथ प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने इशांत  शर्मा को इस सीरीज में टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना है। उन्होंने कहा

“एक भुवी या एक बुमराह आपको 5 मैचों की सीरीज नहीं जीता सकते। आपको एक इकाई के रूप में गेंदबाजों करने की जरूरत है। एक भी सत्र को आप हल्के में नहीं ले सकते। तेज गेंदबाजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाये और उसके बाद स्पिनर आकर उनका शिकार करें।”

इशांत शर्मा हैं महत्वपूर्ण खिलाड़ी

गौरतलब है कि आईपीएल की नीलामी में नहीं बिकने के बाद इशांत शर्मा काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड चले गए थे। वहां गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उनके बारे में मदन लाल ने कहा

“इशांत ने आईपीएल के दौरान काउंटी क्रिकेट खेला है और उन्हें पता है कि इंग्लैंड में किस लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करनी है। उन्हें सही जगह गेंद डालकर पिच से मदद लेने की जरूरत है। यदि वह अपने काउंटी के अनुभव का इस्तेमाल करते हैं तो विराट कोहली के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं होगा”।

अभ्यास मैच में इशांत का प्रदर्शन 

अभी भारतीय टीम टेस्ट मैचों में पहले एसेक्स के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच में एसेक्स की पहली पारी में अभी 5 विकेट गिरे हैं जिसमें इशांत ने दो विकेट झटके हैं। जिसमें सलामी बल्लेबाज वरुण चोपड़ा और माइकल-केली पीपर शामिल हैं।

The post पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह से बेहतर साबित होगा यह भारतीय गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.