एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने जीवन में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। श्रीदेवी ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ और कई मराठी फिल्मों में भी अपनी दमदार कलाकारी से लोहा मनवाया हैं। हालांकि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही, उनकी हाल ही में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। वैसे तो श्रीदेवी के जीवन से जुड़े कई किस्से हैं लेकिन आज हम आपको एक किस्सा बताएंगे जो शायद आपको अभी पता नहीं होगा।
श्रीदेवी का यह किस्सा उनकी बेटी जाह्नवी से जुड़ा हुआ हैं। श्रीदेवी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जाह्नवी जब छह साल की थी तो 'सदमा' फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद जाह्नवी का अपनी मां श्रीदेवी के प्रति रवैया बदल गया और जाह्नवी ने उनसे तीन दिन तक बात नहीं की। यहां तक की जाह्नवी ने श्रीदेवी को सबसे बुरी मां कह दिया था। फिल्म देखने के बाद जाह्नवी ने श्रीदेवी से कहा कि आपने उनके (कमल हासन) साथ अच्छा नहीं किया।
इसके बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी को समझाया कि उन्होंने फिल्म एक ऐसी लेडी का रोल प्ले किया था जिसका दिमाग बच्चों की तरह होता हैं। तब जाके जाह्नवी ने श्रीदेवी से बात शुरू की। बता दें जाह्नवी ने बचपन से ही अपनी मां को फॉलो किया हैं। श्रीदेवी जैसा कहती थी जाह्नवी वैसा ही करती थी। श्रीदेवी ने ही यह तय किया था किस फिल्म से उनकी बेटी डेब्यू करेगी।
गौरतलब हैं कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर का भाई ईशान खट्टर भी लीड रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शशांक खैतान के निर्देशन बनने जा रही फिल्म 'धड़क' का काफी लोग इंतजार कर रहें है। यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Herald