भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी रणबीर कपूर की फिल्म संजू की जमकर तारीफ़ की है। यह फिल्म जो संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और 29 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। यह एक एक जीवनी फिल्म है इस कारण क्रिकेट के भगवान सचिन ने भी सहराना की है।

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर जिन्होंने भारत के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “संजू को देखकर बहुत आनंद लिया। रणबीर कपूर, परेश रावल और विकी कौशल द्वारा शानदार अभिनय किया गया। प्रत्येक ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है। राजकुमार हिरानी और अभिजीत जोशी फिल्म से खुद को बाहर रखकर भी बहुत जबरदस्त कार्य किया।”

संजू जो कि एक जीवनी आधारित फिल्म है और 29 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म बॉलीवुड के महान अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके जीवन पर सब कुछ बताया गया है। इसमें मुख्य किरदार ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने निभाया है। साथ ही सुनील दत्त का अभिनय परेश रावल और विकी कौशल ने उनके सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका निभाई है।
यहाँ है सचिन तेंदुलकर का ट्वीट
Enjoyed watching #Sanju!
Fantastic performances by #RanbirKapoor, @SirPareshRawal and @vickykaushal09.
Loved how each of them got into the skin of their characters. Not to mention @RajkumarHirani and #AbhijatJoshi who’ve once again outdone themselves.— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 1, 2018
क्रिकेटर सचिन की अगर बात करें तो इन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले थे जिसमें टेस्ट में 15,921 रन बनाये थे तो वनडे में 18,426 रन अपने नाम किये थे जिसमें इन्होंने 100 शतक भी बनाये और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
The post संजू फिल्म देखने के बाद सचिन ने रणबीर कपूर और परेश रावल के लिए किया ये इमोशनल ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.