Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह न मिलने पर निराश रोहित शर्मा ने दिया चयनकर्ताओ को करारा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी-20 में इतिहास रचने बाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ जगह नही मिली. टीम के हिटमैन को जगह नहीं मिलने पर भारतीय फैंस ने नाराजगी जाहिर की.उधर रोहित शर्मा ने पहले तीन टेस्ट मैचों में जगह नहीं मिलने पर ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की.

इस खिलाड़ी ने किया ट्विट, फैंस नाराज 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले तीन टेस्ट के लिए टीम चयन हो गया लेकिन भारतीय टीम के हित मैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा टीम में जगह नहीं मिली है.रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए वनडे और टी-20 मुकाबले में अच्छा खेल दिखाते हुए दो फोर्मेट में एक एक शतक लगाया है.अच्छी फार्म में चलते हुए भी जगह न मिलने पर रोहित शर्मा ने ट्विटर पर अपना दुःख जाहिर किया.

रोहित शर्मा न अपने ट्विट में लिखा है ‘कल सूरज फिर उगेगा’ इस तरह से अप्रत्यक्ष रूप से रोहित शर्मा ने चयनकर्ताओ पर कटाक्ष करते हुए दोबारा मजबूती से वापसी करने की बात कही.

इस खिलाड़ी के फैंस ने चयनकर्ताओं से किये ये सवाल 

रोहित शर्मा के इस सन्देश का इशारा उनके फैंस काफी जल्द ही समझ गए इस एक लाइन के सन्देश के जरिये उनका स्टार खिलाड़ी क्या कहना चाहता है फिर लोगों ने ट्विटर पर जमकर कमेंन्ट करते हुए रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए उनके मैच में वापसी करने की कामना की तो कुछ फैंस ने चयनकर्ताओं से सवाल भी पूछे की आखिर क्यों रोहित टीम से बाहर है.

इस खिलाड़ी के पिछले आंकड़े काफी ख़राब, इस लिए नहीं मिली जगह 

रोहित शर्मा के टेस्ट मैच के पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो काफी ख़राब रहे है, क्यूंकि जब इस साल की सुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी तो उस टेस्ट टीम में रोहित शर्मा को स्थान मिला था लिकिन रोहित इस दौरे में दो मैचों की चार परियों में 10,10,11,47,का स्कोर बनाया था. इसी ख़राब फार्म की बजह से रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली थी.

हालाँकि रोहित शर्मा के यो यो टेस्ट पास करने के बाद उनको वनडे और टी-20 टीम में जगह मिली थी.वनडे और टी-20 में जगह मिलने पर उन्होंने टी-20मैच में शतक जड़ा उसके बाद वनडे में पहले मुकाबले में शतक जड़ दिया. लगातार  दोनों फोर्मेट में शतक लगाने बाद रोहित शर्मा ने फैंस का दिल जीत लिया.

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह न मिलने पर निराश रोहित शर्मा ने दिया चयनकर्ताओ को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.