स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। साथ ही इस जीत के साथ भारत लगातार छठी शृंखला अपने नाम की है। इस मैच के हीरो रहें भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए साथ ही इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी में मात्र 56 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के जड़े। जीत के साथ ही भारतीय टीम ने भी अपने अंको में इजाफा करते हुए आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर जगह बनायी।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ जीत की वजह से कई भारतीय खिलाडिय़ों ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा फायदा लोकेश राहुल को हुआ है। केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नौ पायदान की लंबी छलांग लगाकर शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि केएल राहुल अपने ने पिछले चार टी-20 मैचों में 70, 101*, 6 और 19 रन की पारियां खेली जिसकी वजह से उनको ये मुकाम हासिल हुआ। साथ ही कहा जा रहा है कि केएल राहुल की अब तक के यह उनके टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
साथ ही बताया जा रहा है कि अब अब भारत के 124 अंक हो गए हैं। जबकि पहले नंबर पर रहने वाली टीम पाकिस्तान के 132 अंक हैं। पिछले मैच में रोहित शर्मा द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया साथ ही आईसीसी की ताजा रैंकिंग दो पायदान के सुधार के साथ 11वें पर पहुंच गए हैं।
Herald