भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी को जहां पूरा क्रिकेट जगत के साथ ही भारत की बड़ी हस्तियां उन्हें शनिवार को 37वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही थी, तो वहीं एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ने महेन्द्र सिंह धोनी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के करियर को खत्म करने का जिम्मेदार करार दे दिया।

वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी को खास अंदाज में दी थी जन्मदिन की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के लिए ऐसी बातें कही जो किसी का भी दिल छू ले।
वीरू ने धोनी के जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि
“जन्मदिन की बधाई हो एमएस धोनी। आपका जीवन भी इस स्ट्रेच से भी ज्यादा लंबा हो और आपको आपके जीवन में आपकी स्टंपिंग करने की तेजी से भी तेज खुशी मिले। ओम फिनिशाय नमः।”
#HappyBirthdayMSDhoni . May your life be longer than this stretch and may you find happiness in everything, faster than your stumpings. Om Finishaya Namaha ! pic.twitter.com/zAHCX33n1y
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 6, 2018
वीरू के फैन ने उनके अंदाज में ही धोनी को बता डाला वीरू के करियर का फिनिशर
वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के लिए जो बातें जन्मदिन की बधाई के रूप में लिखी वो महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस के साथ ही क्रिकेट फैंस को भी बहुत अच्छी लगी लेकिन वीरू के एक फैंस को वीरेन्द्र सहवाग के द्वारा धोनी को इस तरह से जन्मदिन की बधाई देना नागवार गुजरा।
ऐसे में उस फैंस ने वीरू के अंदाज में ही धोनी को उनके करियर को खत्म करने का सबसे बड़ा जिम्मेदार मान लिया और एक भड़ास निकालते हुए जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि “वीरू सर के करियर के फिनिशर को जन्मदिन की बधाई।”
सहवाग ने अपने फैन को दे डाला करारा जवाब
फिर क्या था वीरेन्द्र सहवाग के इस फैन ने तो उनके करियर को खत्म करने का जिम्मेदार धोनी को मान लिया, लेकिन वीरेन्द्र सहवाग को ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने तुरंत ही इसका करारा जवाब देते हुए लिखा गलत स्टेटमेंट जिसके बाद उनके इस फैन की बोलती ही बंद हो गई।

सहवाग-धोनी का विवाद रहा था सुर्खियों में
आपको बता दें कि धोनी को लेकर ये बातें कही जाती थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम में युवाओं को मौका देने के लिए सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने का काम किया। इसमें उस दौरान तो धोनी का वीरेन्द्र सहवाग के साथ विवाद की खबरें भी सुर्खियों में रही।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post फैन ने कहा सहवाग सर का करियर फिनिश करने वाले फिनिशर को जन्मदिन की बधाई, फिर सहवाग ने किया कुछ ऐसा बंद हुई बोलती appeared first on SportzWiki Hindi.