Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे के साथ हो रहे सौतेलेपन पर अब पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भड़के

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच मंगलवार को खेला गया जहां पर भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद भारतीय टीम की रणनीतियों की पोल खुल गई है। इस मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने नंबर 4 के बल्लेबाज लोकेश राहुल को बाहर बैठाया।

गांगुली के बाद वेंगसरकर ने उठाए राहुल-रहाणे को बाहर करने पर सवाल

पहले अजिंक्य रहाणे को वनडे स्क्वॉड से बाहर और फिर लोकेश राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के बाद इस रणनीति की आलोचना होनी भी शुरू हो चुकी है। पहले तो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस बात की कड़ी आलोचना की तो अब पूर्व भारतीय चयनकर्ता दिलिप वेंगसरकर भी उन्हीं की राह पर चले और रहाणे और राहुल को बाहर करने पर सवाल उठाए।

राहुल-रहाणे को नंबर-4 के लिए कैसे माना जा सकता है अनसेटल

दिलिप वेंगसरकर ने कहा कि “नंबर-3 और नंबर 4 के बल्लेबाज टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज होते हैं। सेलेक्टर्स ये कहते हैं कि उनके पास नंबर 4 के लिए एक सेटल बल्लेबाज नहीं है तो काफी खराब लगता है। आप लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे को इसके लिए कैसे अनसेटल मान सकते हैं।”

रहाणे इंग्लिश कंडिशंस में कर चुके हैं अपने आपको साबित

वेंगसरकर ने आगे कहा कि “अगर आप रहाणे को वनडे के लिए फिट नहीं मान रहे हैं ।अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करने के बाद आप उन्हें कैसे वनडे टीम से बाहर कर सकते हैं।  आप कैसे अपने शीर्ष खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे जैसे पर विश्वास नहीं कर सकते। जो अंग्रेजों की परिस्थितियों में अपने आप को साबित कर चुके हैं।”

Rahane, Vijay will play for India A

राहुल जैसे बल्लेबाज को बाहर करना भविष्य के लिए नहीं है अच्छा

वेंगसरकर ने आगे केएल राहुल को लेकर कहा कि “क्या चल रहा है समझ नहीं आ रहा है? आप यहां पर एक तरह से म्यूजिक चैयर गेम खेल रहे हैं जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों का विश्वास धड़कता दिख रहा है। ये( राहुल को बाहर करना) भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। वो(राहुल) इससे परेशान तो नहीं होंगे लेकिन आप एक गुणी बल्लेबाज के साथ अच्छा नहीं कर रहे हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे के साथ हो रहे सौतेलेपन पर अब पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भड़के appeared first on SportzWiki Hindi.