विश्व की दो सबसे मजबूत वनडे टीम भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. इसी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में आज शनिवार को खेला जा रहा है. लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में आज दर्शकों की भारी भीड़ है.
दर्शक दीर्घा में एक लड़के ने लकड़ी को किया शादी के लिए प्रपोज

एक तरफ जहां आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. वही दूसरी तरफ इसी मैच में आये एक दर्शक ने दर्शक दीर्घा में बैठी एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है.
लड़की ने भी की हाँ

आपकों बता दें, कि लड़के ने घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज किया. लड़की ने भी तुरंत हाँ कर दी है. स्टेडियम में बैठे और दर्शकों ने भी इस पल को खूब एंजॉय किया. वही मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी भी इस शानदार पल के गवाह बने है.
चहल ने भी बजाई दोनों के लिए तालियाँ

आपकों बता दें, कि कैमरामैन ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया है और इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में भारतीय टीम के लेग स्पिनर युज्वेंद्र चहल ने भी तालियाँ बजाई. दरअसल, इस समय गेंदबाजी युज्वेंद्र चहल ही कर रहे थे.
यहाँ देखे लड़के का प्रपोज करने का वायरल वीडियो
Marriage decision ‘pending’…
…and she said YES
@BumbleCricket plays matchmaker at @HomeOfCricket
Congratulations to Charan and Pavan!!
pic.twitter.com/5MzmfeOs5a
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 14, 2018
आप हमारे द्वारा दिखाये गये इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे एक लड़के ने बीच स्टेडियम में अपने दिल की बात एक लड़की को बताई.
आपकों मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि हमारे द्वारा इस लेख को लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 37 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे.
The post वीडियो : मैच के दौरान भारतीय लड़के ने लड़की को किया प्रपोज, फिर चहल ने किया कुछ ऐसा टिक गयी कैमरे की निगाहे appeared first on SportzWiki Hindi.





