Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब पत्नी ने रोनाल्डो को बताया मैसी से बेहतर तो पति ने उठाया ये बड़ा कदम 

फीफा डेस्क। रूस की मेजबानी में चल रहें फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण से पुर्तगाल और अर्जेंटीना की टीम बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इन टीमों के दो स्टार खिलाडियों को लेकर एक दंपति ने अपना घर बिखेर लिया। यहां पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने रोनाल्डो को मैसी से बेहतर बता दिया। यह मामला फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहें रूस का ही हैं।

दरअसल दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात पर बहस हो गई कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मैसी में से बेहतर फुटबॉलर कौन हैं। यह 26 जुलाई का मामला हैं, जब अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से शिकस्त दी थी। अर्जेंटीना की शानदार जीत के बाद रूस के निवासी आर्सेन नाम के एक शख्स ने ख़ुशी जाहिर की। आर्सेन लियोनेल मैसी के दमदार प्रदर्शन पर ख़ुशी से झूमने लगा, तभी उसकी पत्नी ल्युडमिला ने उसे चिढ़ाते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लियोनेल मैसी से अच्छा फुटबॉलर बता दिया।

पत्नी के इतना कहने पर आर्सेन को गुस्सा आ गया और उसने अपना सामान पैक कर घर छोड़कर चला गया। यहीं नहीं, आर्सेन ने पत्नी के मजाक को इतना सीरियस ले लिया कि दूसरे दिन सुबह ल्युडमिला के नाम तलाक का नोटिस भी भेज दिया। इस मामले पर आर्सेन ने बताया कि अर्जेंटीना और नाइजीरिया के मुकाबले के दौरान उसकी पत्नी ल्युडमिला लगातार उसे मैसी के नाम पर चिढ़ा रहीं थी। इसके अलावा आइसलैंड के खिलाफ मैसी के पेनल्टी छोड़ने पर भी वह चिढ़ा रहीं थी। जिसके बाद मैंने घर और अपनी पत्नी को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला किया। मुझे लियोनेल मैसी काफी पसंद हैं। इनके लिए कोई ऐसे चिढ़ाए ये मुझे पसंद नहीं हैं।

आपको बता दें आर्सेन और ल्युडमिला की मुलाकात 2002 फीफा विश्व कप के दौरान हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती और फिर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली।



Herald