Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्पे भी हुए कुलदीप यादव के फैन, कहा अब इस रणनीति से करेंगे उसे पस्त

भारतीय दौरे से पहले तक इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों का विश्वक्रिकेट में गजब का खौफ था. कंगारू टीम को अंग्रेजों ने जैसे अपने घर में पटखनी दे कहा जाने लगा कि इस टीम को इनके घर में हराना आसान नहीं है. लेकिन जब इस टीम का पाला भारतीय शेरों से पड़ा हालत पतली हो गयी. वो इंग्लिश बल्लेबाज जो अपने बल्ले से दहाड़ें मार रहे थे अब भीगी बिल्ली बने हुए हैं. ऐसा इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्पे की बातों से लग रहा है.

थोर्पे ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के सामने संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने खास तौर पर भारतीय चाइना मैन कुलदीप यादव का नम लेते हुए कहा कि हमारे बल्लेबाज कुलदीप के सामने दबाव महसूस कर रहे हैं जिस वजह से अपना विकेट गंवा दे रहे हैं. उन्हें चाहिए की मानसिकता बदल कुलदीप का सामना करें.


थोर्पे ने कुलदीप का तारीफ करते हुए कहा कि

“ऐसे गेंदबाज विश्वक्रिकेट में बहुत कम हैं जिस वजह से यह गेंदबाज सफल है. जिस तरह से यह गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है भारतीय टीम को आगामी विश्वकप में भी बहुत लाभ मिलने वाला है. लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कुलदीप किसी भी बल्लेबाज को छकाने का मद्दा रखते हैं.”


वहीं भारतीय बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए थोर्पे ने कहा कि

“मौजूदा समय में टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप निश्चित तौर पर बेहद मजबूत है. रोहित शर्मा ऐसा बल्लेबाज है जो किसी भी गेंदबाजी लाइनअप को बिखेर सकता है और वह शानदार फार्म में है.”

उन्होंने यह भी  याद दिलाया कि इंग्लैंड, विश्व ओडीआई में शीर्ष पर है वहीं भारत वर्तमान में दूसरे स्थान पर है, उन्हें भरोसा है कि शनिवार को लार्ड्स में उनकी टीम जरूर वापसी करेगी.

कुलदीप का खौफ

बता दें, कुलदीप का खौफ इंग्लिश बल्लेबाजों में इस कदर है कि उन्हें इसके लिए मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है. गौरतलब है कि कुलदीप की गेंदों से निपटने के लिए अभी इंग्लैंड के अधिकांश बल्लेबाज मशीन ‘मर्लिन’ का सहारा ले रहे हैं. जिसका इस्तेमाल पिछली बार 2005 एशेज सीरीज से पहले शेन वार्न की स्पिन के खिलाफ तैयारी के लिए किया गया था.

The post इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्पे भी हुए कुलदीप यादव के फैन, कहा अब इस रणनीति से करेंगे उसे पस्त appeared first on SportzWiki Hindi.