स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इस टीम ने अपने दौर का आगाज टी20 सीरीज के साथ किया था और इस सीरीज में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इस सीरीज को अपने नाम किया था। इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच कल खेला जाएगा। वनडे सीरीज को जीतने के लिए भारतीय टीम ने जमकर तैयारी करने में लगी हुई है। 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के पुर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान विराट कोहली एक साथ विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं।
भारतीय टीम के दोनों बल्लेबाज इस सीरीज मेें अच्छा खेलते है तो वह वनडे केरियर में 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने केलिए उन्हें 3 मैचों में रन बनाने होंगे। अगर इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी 33 रन बना लेते हैं तो वह 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। लेकिन इस सीरीज में 10 हजार बनाने का आंकड़ा छूने के लिए विराट कोहली को 412 रन बनाने की जरूरत है। अगर वह 412 रन बना लेते हैं तो वह भी 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। विराट के लिए ये लक्ष्य थोड़ा कठिन है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। लेकिन धोनी तो कल मैच में इस रिकॉर्ड को बना सकते हैं।
कल इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे से शुरु होगा। धोनी ने 9967 रन 318 मुकाबलों की 272 पारी खेलकर बनाए है। लेकिन विराट ने 208 मैचों की 200 पारियों में कुल 9588 रन बनाए हैं। कल मैच में भारतीय टीम जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी तो इंग्लैंड टी20 हार का बदला लेने के लिए तैयार होगी। इस सीरीज में दो कप्तान एक साथ 10000 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।
Herald