लंदन। पूर्व विश्व नम्बर वन मारिया शारापोवा और पेत्रा क्वितोवा को विंबलडन के महिला एकल के पहले दौर में ही उलटफेर का सामना करना पड़ा है।
रूस की मारिया शारापोवा को हमवतन वितालिया दियाचेनको के खिलाफ पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।रूस की वितालिया दियाचेनको नेे पीठ की चोट के बावजूद तीन घंटे से अधिक चले कड़े मुकाबले में शारापोवा को 6-7, 7-6, 6-4 से हराया।
फीफा विश्व कप: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूट आउट में कोलंबिया को हराया
रूस की मारिया शारापोवा का पिछले आठ साल में ग्रैंडलैम में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले उन्हें 2010 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एक अन्य मुकाबले में दो बार की पूर्व चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
चेक गणराज्य खिलाड़ी को बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सासनोविच से शिकस्त झेलनी पड़ी। बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सासनोविच ने पूर्व चैम्पियन क्वितोवा को भी कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-0 से हराया।
विम्बलडन में विश्व नम्बर वन राफेल नडाल की आसान जीत
वहीं पुरुष एकल में तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविक ने भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविक ने अमेरिका के टेनीस सेंडग्रेन को पहले दौर के मुकाबले में 6-3, 6-1, 6-2 से हराया।
ब्रिटेन की नंबर एक महिला खिलाड़ी जोहाना कोंटा ने रूस की युवा खिलाड़ी नतालिया विखलयान्त्सेवा को 7-5, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
फिंच की विश्व रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दर्जकी जीत
महिला एकल के मुकाबलों में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंकाएकातेरिना माकारोवा को 7-6, 6-3 से, हॉलैंड की किकी बर्टेंसचेक खिलाड़ी बारबोरा स्टेफकोवा को 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में पहुंची।
इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर