Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एम एस धोनी के फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जल्द रिलिज होगा बायोपिक का दूसरा पार्ट

महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए बहुत बड़ी और खुश खबरी है। 2016 की हिट फिल्म एमएस धोनी: द अनकॉल्ड स्टोरी की फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाला है।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एक बार फिर से माही की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। याद हो कि पहली फिल्म जो 2011 के विश्व कप में मिली जीत तक की ही थी और अब बाकी की कहानी भाग दो में देखने को मिलने वाली है।

अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने मिड-डे से बात करते हुए कहा, “इस वर्ष टी-20 में बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की थी (धोनी जिसमें विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे) जिन्हें फिल्म में चित्रित किया जा सकता है। इसके अलावा इस फिल्म में माही की कप्तानी में भारत ने 2015 के विश्व कप में सेमीफाइनल खेला था उस तक की कहानी दिखाई जायेगी।”

स्रोत के मुताबिक, पहले भाग की तरह, श्रृंखला की दूसरे भाग में भी धोनी की भूमिका विशेष रूप से कप्तानी वाली ही दिखाई जायेगी। हालांकि फिल्म के निदेशक ने अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन सुशांत सिंह को जल्द ही शुरू होने की इसकी उम्मीद जताई है।

वहीं आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकती है और यह रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा की जाएगी रिलीज होने वाली है।

एमएस धोनी: द अनकॉल्ड स्टोरी एक 2016 की जीवनी फिल्म है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।

सुशांत सिंह राजपूत के अलावा, फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दीशा पटानी, कायरा आडवाणी और अनुपम खेर ने भी भूमिका निभाई। फिल्म नीरज पांडे द्वारा निर्देशित की गई थी और यह 2016 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये कमाए।

The post एम एस धोनी के फैंस के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जल्द रिलिज होगा बायोपिक का दूसरा पार्ट appeared first on SportzWiki Hindi.