Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: पूर्व भारतीय गेंदबाज पद्माकर शिवालकर ने बताया क्यों अंगेजों पर भारी है कुलदीप यादव

टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है जिसमें सबसे बड़ा हाथ तो कुलदीप यादव का है, जिन्होंने लगातार बहुत शानदार प्रदर्शन के चलते खूब प्रभावित किया है। इसके चलते पूर्व भारतीय बाएं हाथ स्पिन गेंदबाज पद्माकर शिवालकर ने भी चाइनामैन कुलदीप यादव की खूब जमकर तारीफ। इन्होंने अपने कैरियर में कुल 124 प्रथम श्रेणी मैच खेले है।

गौरतलब हो कि कुलदीप यादव का अब तक इस दौरे पर सबसे अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। इन्होंने पहले तो टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और एक मैच में 5 विकेट लिए इसके बाद पहले ही वनडे मैच में काफी घातक गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट लिए और अपना सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया।

पूर्व क्रिकेटर शिवालकर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि,

“मैंने अभी चाइनामैन स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को इतना ज्यादा खेलता हुआ नहीं देखा है। यदि वह इतने सारे विकेट हासिल कर रहा है तो उसका गेंद पर अच्छा बैलेंस होगा, यही असली चीज है। एक गेंदबाज सफल कैसे बनता है अर्थात उसे सफलता कैसे मिलती है, इसमें इनकी सबसे पहली चीज सटीकता है। वह एक विशेष तरह का “लूप” खेलता होगा और लूप बनाये बिना कुछ नहीं होता।”

आज भारतीय टीम इस वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेलने वाली है जिसमें अगर जीत मिल जाती है तो लगातार 10वीं सीरीज जीत होगी। और इसमें कुलदीप यादव की बहुत जरुरत पड़ने वाली है।

इसके बाद पूर्व क्रिकेटर पद्माकर शिवालकर ने कहा, “कुलदीप जिस तरह की लेग स्पिन डालता है, वह इतना टर्न नहीं लेती, लेकिन वह गेंद पर सिर्फ अपनी अंगुलियों का इस्तेमाल करता है और फिर इसे छोड़ता है। क्योंकि उसकी गेंद काफी सटीक है तो कोई भी उसके खिलाफ मौका नहीं लेना चाह रहा होगा।”

तो आज यही देखना होगा कि क्या आज भी इनका जादू चलता है या नहीं क्योंकि अभी तक तो अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में 9 सफलताएं ली है। आज भी इनसे टीम उम्मीद कर रही है कि अच्छा प्रदर्शन करें।

The post इंग्लैंड बनाम भारत: पूर्व भारतीय गेंदबाज पद्माकर शिवालकर ने बताया क्यों अंगेजों पर भारी है कुलदीप यादव appeared first on SportzWiki Hindi.