Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयराम वाइट नाइट्स टूर्नामेंट में उप विजेता रहे

गाचिन (रूस)
 चोट के बाद वापसी कर रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम यहां फाइनल में स्पेन के शीर्ष वरीय पाब्लो आबियान के खिलाफ शिकस्त के साथ वाइट नाइट्स इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में उप विजेता रहे। पिछले महीने अमेरिकी ओपन विश्व टूर 300 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले 30 साल के जयराम को पाब्लो के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद 55 मिनट चले खिताबी मुकाबले में 21-11 16-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

जयराम ने कहा, ‘‘एक बार फिर मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। अपने मौजूदा खेल से खुश हूं। विशेषकर यह ध्यान में रखते हुए कि मैं लंबे समय तक खेल से दूर रहा। कुछ महीने पहले तक भी मैं अपने पैर की मांसपेशियों को लेकर आश्वस्त नहीं था। इसलिए अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाकर और यहां के नतीज से मैं सकारात्मक महसूस कर रहा हूं।’’

इस बीच तरूण कोना और सौरभ शर्मा की पुरुष युगल जोड़ी को सेमीफाइनल में जर्मनी के बार्ने गेइस और यान कोलिन वाल्कर की जोड़ी के खिलाफ 21-18 13-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।