भारतीय युवा क्रिकेटर संजू सैमसन जिन्होंने अपना यो-यो टेस्ट को पास कर दिया है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। जी हाँ, इन्हें भारतीय ए टीम में खेलने का मौका मिला था, लेकिन यो-यो टेस्ट में ये फेल हो गए थे इस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था और अब आखिरकार इस टेस्ट से इन्हें छुटकारा मिल गया है।

गौरतलब हो कि संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसी कारण उन्हें भारत ए टीम में मौका दिया गया और आशा यही थी इन्हें भारत की मुख्य टीम में भी जगह मिल जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इन्हें हाथ धोना।
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पूरे सीजन में 15 मैच खेलते हुए 441 रन बनाये और कई मैचों में राजस्थान को अपने दम पर जिताया था, लेकिन फिटनेस के मामले में ये फेल हुए और भारत ए से बाहर होना पड़ा।

संजू सैमसन ने अभी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 17.3 के साथ यो-यो टेस्ट को क्लियर कर दिया है। इससे पहले इन्हें 15.6 अंक मिले थे, इस कारण ये फेल हो गए थे क्योंकि 16 पॉइंट लाना अनिवार्य होता है।
यहाँ देखिये सोशल मीडिया पर पोस्ट
इस अनिवार्य यो-यो टेस्ट को पास करने के बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई बधाई दे रहा है और यही कामना कर रहा है कि उन्हें वापस भारतीय टीम में जगह मिले।
हालाँकि अभी तो भारतीय टीम में इन्हें मौका मिलेगा कि नहीं कुछ भी नहीं बता सकते, क्योंकि भारत ए टीम के खिलाड़ियों ने आईपीएल के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है।
The post संजू सैमसन ने भी पास किया यो-यो टेस्ट, जाने क्या मिलेगा इंग्लैंड टूर पर जगह appeared first on SportzWiki Hindi.