Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइव मैच के दौरान इंग्लिश क्रिकेटर ने चहल के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग, भड़के फैन्स ने दे डाली नसीहत

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत को 86 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. इंग्लैंड ने मैन ऑफ़ द मैच जो रूट के बेहतरीन शतक की बदौलत 322/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 236 का स्कोर ही बना सकी. यानी भारत यह मैच 86 रनों के बडे अंतर से हार गया. अब तीसरा व आखिरी मुकाबला जीत दोनों टीम सीरीज पर कब्जा ज़माने का पूरा प्रयास करेंगी.

हम दूसरे वनडे मैच के बारे में आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसने इस जेंटलमैन गेम को शर्मसार कर दिया. दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर और मैच में कॉमेन्टरी कर रहे ग्रीम स्वान ने भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल की तुलना कुत्ते से कर दी. भारतीय पारी के 49वें के दौरान चहल क्रीज पर कुलदीप यादव के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और ओवर की एक गेंद पर रन लेना चाहते थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक से उन्हें मना कर दिया गया वो जब तक क्रीज में लौटते तब तक थ्रो हो चुका था और विकेट से दूर था, गेंद खिलाड़ी से दूर थी और चहल एक बार फिर रन लेने के लिए पलटे लेकिन एक बार फिर वो छोर नहीं बदल पाए. चहल के रन लेने की इस कोशिस को स्वान ने बेहद ही गलत तरीके से बताया.

उन्होंने कहा, ‘Chahal like a true tail-ender had no idea what’s going on with the bat in his hand, spinning around like a dog chasing a frisbee.’ “चहल पुछल्ले बल्लेबाज की तरह ही बर्ताव कर रहे हैं, उन्हें पता नहीं है कि उन्हें बल्ले के साथ क्या करना चाहिए. एकदम उस कुत्ते की तरह जो फ्रिज्बी का पीछा करता है.”

आपको बता दें कि इंग्लैंड के क्रिकेटर अक्सर भारतीयों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं. पिछले दौरे में भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग को देखने के बाद नासिर हुसैन ने उनक तुलना गधों से कर दी थी. वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैन्स ने स्वान के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है.

The post लाइव मैच के दौरान इंग्लिश क्रिकेटर ने चहल के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग, भड़के फैन्स ने दे डाली नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.