अपनी तूफानी पारी से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाले केएल राहुल ने भारत को पहले मैच में आसान जीत दिला दी. मंगलवार को ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने केएल राहुल के धमाकेदार शतक और कुलदीप यादव की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत आठ विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की.
आमतौर पर तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले विराट कोहली की जगह कल केएल राहुल इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. राहुल ने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए जबरदस्त पारी खेली. हालांकि इससे पहले भी वह लगातार शानदार बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ भी राहुल ने अर्द्धशतकीय पारी खेली थी.
एक्ट्रेस सोनल चौहान के ट्वीट पर केएल राहुल का जवाब

इंग्लैंड में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल की चर्चा हर तरफ हो रही है. बॉलीवुड भी इससे पीछे नही है. कई फिल्मों में भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा ”मुझे एक बुद्धिमान व्यक्ति याद हैं जिन्होंने केएल राहुल का नाम लेते हुए बहुत अच्छा बताया था. कहा कि एक प्रतिभा जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया. लेकिन ध्यान नही किसने कहा”
Hey I remember somebody wise once mentioning @klrahul11 is too good a talent to ignore for long can’t remember who though
#ENGvIND
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) July 3, 2018
इस पर केएल राहुल ने भी रिट्वीट करते हुए लिखा ”हो सकता है वह बुद्धिमान मैं ही था”
@sonalchauhan7 maybe, that wise man was ME. Haha
— K L Rahul (@klrahul11) July 4, 2018
केएल राहुल ने कल अपनी नाबाद पारी में 54 गेंदों पर 101 रन बनाए. 187.04 रनों की स्ट्राइक रेट वाली अपनी इस पारी में राहुल ने 5 छक्के और 10 चौके लगाए. वहीं अब अगला मैच 6 जुलाई को गार्डंस ग्राउंड पर खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज कर भारत सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाना चाहेगा.
The post बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान से राहुल ने टीम में न चुने जाने पर कहा था कुछ ऐसा जिसे अब अभिनेत्री ने किया उजागर appeared first on SportzWiki Hindi.

