भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिनका आज 37वां जन्मदिन है। इस कारण आज इन्हें हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा है। साथ ही बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से धोनी के बर्थ डे पर विशेष रूप से बधाई दी है और उनके लिए एक ख़ास गिफ्ट ही दिया है।

गौर हो कि टीम इंडिया को दो बार विश्व कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म साल 1981 को आज ही के दी 7 जुलाई को हुआ था। इन्होंने अपने शानदार खेल से पूरी दुनिया का दिल जीता है और आज सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से के बनकर उभरे है।

बता दें कि धोनी के 37वें जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बीसीसीआई ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने माही को शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते है।
यहाँ देखिये पूरा वीडियो
SPECIAL: From his teammates to someone very very special, wishes galore for @msdhoni as he celebrates his 37th birthday. Watch it till the end – Cuteness Alert! #HappyBirthdayMSDhoni
LINK—->https://t.co/wT27zi4Bx1 pic.twitter.com/YPupnjLVwz— BCCI (@BCCI) July 7, 2018
हालाँकि बता दें कि कल इंग्लैंड के साथ खेला गया दूसरा मुकाबला खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को रोमांचक रूप से हार का सामना करना पड़ा है और इस सीरीज में अब बराबरी कर दी है। धोनी ने बल्लेबाजी तो अच्छी की लेकिन टी की शुरुआत खराब रही थी इस कारण बड़ा स्कोर नहीं बन पाया और इंग्लैंड ने 2 गेंद बचाते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला कल 8 जुलाई को खेला जाएगा। इसमें जो भी टीम जीत हासिल कर देती है वह सीरीज भी अपने नाम कर देगी।
The post जन्मदिन की स्पेशल बधाई देते हुए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया ये ख़ास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.