भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था. इस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 86 रन से जीत लिया था. इस मैच में भारत की हार के एक बड़े गुनाहगार भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल भी रहे थे.
कौल दे बैठे थे 8 ओवर में 59 रन

आपकों बता दें, कि इस दुसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल काफी महंगे साबित हुए थे. सिद्धार्थ कौल अपने 8 ओवर में 7.38 की बहुत खराब इकॉनामी रेट से 59 रन खर्च कर बैठे थे और वह एक भी विकेट दुसरे वनडे मैच में नहीं ले पाये थे.
सिद्धार्थ कौल का पहले वनडे मैच में भी खराब प्रदर्शन रहा था. वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी अपने 10 ओवर में 62 रन खर्च कर बैठे थे और इस दौरान भी उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था.
तीसरे वनडे से हो सकते है बाहर

आपकों बता दें, कि सिद्धार्थ कौल के इस बहुत खराब प्रदर्शन के बाद अब उन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से ड्राप कर सकते है. अगर सिद्धार्थ कौल के प्रदर्शन को भी देखे, तो उनकी जगह भारतीय टीम में नहीं बन पा रही है.
सिद्धार्थ कौल की जगह भुवी को मिलेगा मौका

आपकों बता दें, कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पीठ की चोट से उबर चुके है और अब उन्हें तीसरे वनडे के लिए फिट बताया जा रहा है, इसलिए अब सिद्धार्थ कौल की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में मौका मिल सकता है.
वैसे भारतीय टीम के पास शार्दुल ठाकुर के रूप में भी एक और विकल्प मौजूद है, इसलिए उन्हें भी सिद्धार्थ कौल की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
The post दुसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद इस खिलाड़ी का तीसरे वनडे से बाहर होना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.