Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के पूर्व कप्तान पर लगा मैच फिक्सिंग में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप

श्रीलंका की क्रिकेट के लिए हासिल समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा। एक-दो सीरीज को छोड़ दें तो टीम लगातार हार का सामना कर रही है। इसी बीच एक और विवाद सामने आ गया था। श्रीलंका को विश्वकप जीतने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है।

इन्होंने लगाया इल्जाम

श्रीलंका बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान रणतुंगा और अरविन्द डी सिल्वा पर मैच फिक्सिंग के संगीन आरोप लगाये हैं। उन्होना कहा

“अर्जुन और अरविंद के नाम का जिक्र मैच फिक्सिंग में लिया गया था, उन पर किसी गुप्ता से 15,000 डालर लेने का आरोप लगा था।”

इसके साथ ही उन्होंने उस समय के श्रीलंका बोर्ड के अधिकारीयों पर भी आरोप लगाया कि इन दोनों पर लगे आरोपों की जांच नहीं करायी गई थी।

पहले से है दोनों का विवाद

पूर्व अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला और वर्तमान समय में लंका सरकार में मंत्री रणतुंगा के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा है। पहले रणतुंगा ने थिलंगा के परिवार पर सट्टेबाजों से संबंध होने का आरोप लगया था। अब पूर्व बोर्ड अध्यक्ष ने पलटवार किया है। रणतुंगा श्रीलंका को विश्वकप जीतने वाले कप्तान हैं ऐसे में उनपर लग रहे इस आरोप से सनसनी मच गई है।

ऐसा रहा है रणतुंगा और डी सिल्वा का करियर

अर्जुन रणतुंगा एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिसने अपने देश के लिए पहला और एक सौवां टेस्ट मैच खेला है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके बल्ले से 12 हजार से ज्यादा रन निकले हैं वहीं उन्होंने करीब 100 विकेट भी चटकाए हैं।

बात अगर अरविन्द डी सिल्वा की करें तो उनकी गिनती देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में होती है। 1996 विश्वकप में फाइनल में शतक बनाकर उन्होंने श्रीलंका की टीम को पहली बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले में ही उन्होंने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

The post श्रीलंका के पूर्व कप्तान पर लगा मैच फिक्सिंग में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.