भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने इस वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में सुरेश रैना को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी.
गंभीर चाहते है रैना से पहले कार्तिक को मिले टीम में जगह

गौतम गंभीर ने सुरेश रैना को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि सुरेश रैना से पहले दिनेश कार्तिक को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिले. गौतम गंभीर ने अपना यह बयान क्रिकबज को दिया है.
वनडे क्रिकेट के लिहाज से कार्तिक अच्छा विकल्प

क्रिकबज की टीम से बात करते हुए गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा,
“मुझे लगता है, कि सुरेश रैना से पहले दिनेश कार्तिक को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए. टी-20 क्रिकेट के लिहाज से सुरेश रैना सही है, क्योंकि वह आक्रामक क्रिकेट खेलते है, लेकिन मुझे लगता है, कि वनडे क्रिकेट के लिहाज से दिनेश कार्तिक को उनसे पहले टीम में मौका मिलना चाहिए.”
कार्तिक मध्य के ओवर में कर सकते है स्ट्राइक रोटेट

गौतम गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,
“दिनेश कार्तिक शानदार फॉर्म में है. वह मध्य में स्ट्राइक रोटेट भी कर सकते है और अंत के ओवरों में जाकर भारतीय टीम के लिए बड़े शॉट्स भी लगा सकते है, इसलिए भारत की प्लेइंग इलेवन में सुरेश रैना से पहले दिनेश कार्तिक को मौका देना अच्छा होगा.”
आपकों बता दें, कि सुरेश रैना को अम्बाती रायडू के यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद भारतीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों से पहले टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया था. दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर अब भी प्लेइंग इलेवन में खेलने का इंतजार कर रहे है.
The post सुरेश रैना को पहले वनडे में शामिल करने पर भड़के गंभीर, कहा इस खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी appeared first on SportzWiki Hindi.