Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार

खेल डेसक। भारतीय पहलवान सुशील कुमार की एशियाई खेलों की तैयारियों को उस समय बड़ा झटका लग गया जब उन्हें जार्जिया में चल रहे तबिलिसी ग्रां प्री के पहले मुकाबले में ही हार का सामना पड़ा।

भारत के सबसे सफल पहलवाल सुशील कुमार को 74 किग्रा वजन वर्ग में पोलैंड के पहलवान आंद्रजेज पियोत्र सोकालस्की से 4-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इंडोनेशिया ओपन: गत चैम्पियन श्रीकांत बाहर, सिंधु अगले दौर में

ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील कुमार को चार साल में पहली बाउट में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से पहले भारतीय पहलवान सुशील को इटली के सासारी में मई 2014 में पहली बाउट में हार का सामना करना पड़ा था। इस बाउट में सुशील फ्रांस के लुका लैम्पिस से हार गए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले राहुल ने बोली अपने लिए ये बड़ी बात...

पिछले महीने दो साल के बाद टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में दोबारा शामिल हुए सुशील को पिछले महीने हुए ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील को पिछले परिणाम और फार्म को देखते हुए यह छूट दी थी।

बांग्लादेश अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर हुई आउट

सुशील ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस हार के साथ ही सुशील को आगामी एशियाई खेलों में पदक जीतने के लिए अभी और मेहमन करनी पड़ेगी।हालांकि भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने रच दिया ये इतिहास

65 किग्रा फ्रीस्टाइल में बजरंग ने अन्तिम 16 में यूक्रेन के गोर ओगानेस्यान को हराया। बजरंग का अगले दौर में ईरान के योनेस अलियाकबर इमामिचोघानेई से मुकाबला होगा। वहीं दीपक ने मोलदोवा के जार्जी रूबाएव को हराया। दीपक अन्तिम आठ में स्थानीय दावेदार सबा चिखराद्जे से भिड़ेंगे।