Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट

खेल डेस्क। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है।

अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर-19 भारतीय टीम की ओर से पदार्पण करते हुए श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले युवा टेस्ट के पहले दिन ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है।

इंग्लैंड ने भारत की लगातार सीरीज जीत पर लगाया ब्रेक, रूट का लगातार दूसरा शतक

उन्होंने अपना पहला विकेट कामिल मिशारा के रूप में प्राप्त किया। श्रीलंका टीम के इस सलामी बल्लेबाज को बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अर्जुन ने मैच के तीसरे ही ओवर में पगबाधा आउट किया। हालांकि श्रीलंका पारी में ये अर्जुन का एक मात्र विकेट रहा। अर्जुन ने 11 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड का ये बल्लेबाज बना भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत

श्रीलंका टीम पहले दिन 244 रन पर आउट हुई। भारतीय टीम की ओर से हर्ष त्यागी और आयुष बदौनी ने भी 4-4 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की ओर से पसिंडु सूर्याबंदारा ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इसके बाद भारत-ए ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 92 रन बना लिए थे।

अब फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित करना चाहते हैं बोल्ट, इस टीम के साथ कर रहे हैं करार

दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। अधर्व ताइदे 79 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पवन शाह 23 गेंदों पर 12 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।

फीफा विश्व चैम्पियन फ्रांस के खिलाड़ियों का अपने देश में हुआ नायकों की तरह सम्मान

भारत अभी श्रीलंका के स्कोर से 83 रन पीछे है। भारतीय कप्तान और विकेटकीपर अनुज रावत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए केवल 59 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। जबकि डी पाडीकल ने 25 रन का योगदान दिया।