क्राइम डेस्क। आज कल आए दिन कही ना कही दुष्कर्म, गैंगरेप, मर्डर जैसी घटनाएं सामने आती रहती है मानों आज कल इस तरह घटनाएं आम हो गयी है। कहा जाता है की आज के समय में हर दिन दर्दनाक घटनाएँ देखने को मिलती है। कुछ घटनाएँ तो इस तरह की होती है की वह मानवता के साथ साथ रिश्तों को भी शर्मसार कर देती है। इस तरह की घटनाओ की वजह से आज कल रिश्तों पर से विश्वास उठ जाता है। आज के समय में एक पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे देता है उस ही प्रकार पति पत्नी के रिश्ते को भी शर्मसार करने वाली घटनाएँ हर दिन नजर आती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्यप्रदेश के जबलपुर का जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की अपने बड़े भाई के तीन दोस्तों ने मिलकर अपनी बहन जैसी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की आरोपी तीनों युवकों में दो नाबालिग और एक बालिग हैं। बड़ा पत्थर क्षेत्र में रहने वाली लड़की के घर उसके बड़े भाई के कई दोस्त अक्सर आते थे। लड़की 28 जून की दोपहर में घर पर अकेली थी इसी दौरान तीनों घर में घुस गए भाई के दोस्त होने के नाते लड़की ने उन्हें घर में आने से मना नहीं किया लेकिन इसी दौरान तीनों ने लड़की के साथ घर में ही सामूहिक दुष्कर्म किया और बताने पर मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
साथ ही बताया जा रहा है की जब पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवायी तो पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण संबंधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस कार्यवाही को आगे बढाते हुए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Herald