Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईए जानें, आखिर कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा भारतीय राजनेता? 

मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शिक्षित भारतीय राजनेताओं की सूची में सबसे शीर्ष क्रम में आता है। मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से इकॉनोमिक्स में मास्टर डिग्री पूरी की। इसके बाद साल 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के सेंट जॉन्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में विशेष अध्ययन किया। तत्पश्चात 1960 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

सुब्रमण्यम स्वामी

भारत सरकार में वित्त मंत्री रह चुके प्रख्यात वकील सुब्रमण्यम स्वामी हिंदू कॉलेज से गणित विषय में मास्टर डिग्री हैं। साथ ही भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता से सांख्यिकी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है। जबकि सुब्रमण्यम स्वामी हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी हैं।

शशि थरूर

शशि थरूर ना केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि शिक्षा के मामले में भी इनका कोई सानी नहीं है। तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र के सांसद थरूर ने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक, टफट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमैसी से एमए और एमएएलडी ​की डिग्री हासिल की है। यह आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि शशि थरूर ने 22 साल की उम्र में पीएचडी पूरी की।

जयंत सिन्हा

मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आईआईटी दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हैं इसके अलावा पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से एमएससी (ऊर्जा प्रबंधन और नीति) की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए भी हैं। जयंत सिन्हा अमेरिका में मैककिंसे के साथ काम कर चुके हैं।

पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्त पी चिदंबरम प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई से सांख्यिकी में बीएससी पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक तथा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल कर रखी है।

मुरली मनोहर जोशी

बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने मेरठ कॉलेज से बीएससी तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएसी तथा डॉक्टरेट कर रखी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिष्ठित दून स्कूल से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूरी की है। इसके अलावा हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली है। मॉर्गन और स्टेनली तथा मेरिल लिंच में 4 वर्ष तक बैंकर के रूप में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टैनफोर्ड से एमबीए भी हैं। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका से कार रेसिंग कोर्स भी किया है।

जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बीटेक, आईआईटी मुंबई, कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएससी किया है।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल कांग्रेस के सीनियर लीडर होने के साथ0साथ भारत के फेमस वकील भी हैं। कपिल सिब्बल ने हार्वर्ड लॉ स्कूल,कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. से कानून की डिग्री हासिल की है।



Herald