Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल कप में खेलेंगी भारतीय महिला टीम

नई दिल्ली। जब से फीफा विश्‍व कप शुरु हुआ है, तब लोग फुटबॉल को लेकर कुछ ज्‍यादा ही एक्टिव हो रहे है। खेलों की बात की जाए जो आज भी भारत में क्रिकेट को सबसे ज्‍यादा पसंदीदा खेल रहा है। लेकिन लोग धीरे - धीरे अन्‍य खेलों की और भी आकर्षित हो रहे है। आपको बता दें कि अमेरिका के शिकागो में जल्‍द ही स्पेशल ओलंपिक यूनीफाइड फुटबॉल कप शुरु होने वाला है। इस टूर्नामैंट 17 से 20 जुलाई तक होने वाला है, इस कई बडी टीमों हिस्‍सा लिया है। आपको बता दें इस टूर्नामैंट भारत की स्पेशल महिला फुटबाल टीम हिस्सा लेगी।

इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के साथ इन खिलाडियों को हुआ ये फायदा

यूनीफाइड कप का आयोजन -

आपको बता देंं कि यूनीफाइड कप का आयोजन स्पेशल ओलंपिक की 50वीं वर्षगांठ के लिए पांच दिवसीय समारोह के दौरान किया जा रहा है। वहीं भारतीय टीम 11 खिलाड़ियों और 03 सपोर्ट स्टाफ की टीम इस टूर्नामैंट में खेलने उतरेगी।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक और बेहतरीन गेंदबाज, जिन्होंने बनाए हैं कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड

बुधवार को इन खिलाड़ियों के लिये एक विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन ने खिलाड़ियों को किट और स्मृति चिन्ह प्रदान किए हैं। इस अवसर पर महिला मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम, हर्बल लाइफ न्यूट्रिशन के उपाध्यक्ष एवं कंट्री हैड अजय खन्ना और स्पेशल ओलंपिक भारत के संस्थापक एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डेनजिल किलोर मौजूद थे।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत के हीरो रहें रोहित के लिए हार्दिक पंड्या ने दिया ये बयान

टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है -

शीतू शंबू, पूजा, तृप्ति शेलार, शिवानी कुमारी, शालू रवींद्रन, रमनदीप कौर, लिडा कालाडो, वनिष्का राणा, तन्वी सिंह, भारती बिष्ट, सिथिया लोबो, सांमथा डी कोस्टा(प्रमुख कोच), मोनाली कोरगावकर(कोच), विक्टर वाज(दल प्रमुख)।

रोहित ने बनाए यह दो विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा



Herald