खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट शृंखला शुरू भी नहीं हुई है कि उससे पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया को ये झटका शीर्ष भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने से लगा है।
भारत को शिकस्त देने के लिए इंग्लैंड ने इस खिलाड़ी का संन्यास तुड़वाकर किया टेस्ट टीम में शामिल
टेस्ट सीरीज से पहले चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन मैच शुरू होने से पहले आयोजित अभ्यास सत्र में भारतीय स्पिनर अश्विन को दाएं हाथ में चोट लगी थी।
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इमरान खान को बताया घमंडी और खूबसूरत, नहीं था कोई टक्कर में...
इस कारण ही वह भारतीय टीम की ओर से दूसरे दिन गेेंदबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे। यहीं नहीं इसी कारण उन्होंने मैच में बल्लेबाजी भी नहीं की थी। हालांकि अश्विन की इस चोट को मामूली बताया जा रहा है।
हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम पर मंडराया नॉक आउट से बाहर होने का खतरा
एहतियात के तौर पर ही चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन उन्होंने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग नहीं करने का निर्णय लिया था। भारतीय टीम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, फिजियो की रविचन्द्रन अश्विन की चोट पर नजर है।
भारत ने एसेक्स की आधी टीम पवेलियन भेजी
भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज अभी गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड में इस बार स्पिन को मददगार विकेट को देखते हुए रविचन्द्रन अश्विन अपना जलवा दिखा सकते हैं। अगर स्पिन टेस्ट क्रिकेट में अपनी फिरकी का कमाल दिखाने में कामयाब हुए तो इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके आगे नाचते हुए दिखाई देंगे।
हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वह इस टीम के खिलाफ 11 टेस्ट में 45 विकेट ही हासिल कर सके हैं। इसमें से 5 टेस्ट में 28 विकेट तो उन्होंने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हासिल किए थे। बाकी के छह मैचों में वह केवल 17 विकेट ही हासिल कर सके हैं। अश्विन 58 टेस्ट में 316 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 26 बार पांच और सात बार दस विकेट हासिल किए हैं।