टी-20 सीरीज जीत कर इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो वनडे मैचों में अपनी बल्लेबाजी के लिए आलोचनाओं का सामना कर रह हैं.
हालांकि धोनी ने पिछले दो मैचों में 37 और 42 रनों की पारी खेली है, लेकिन धीमी बल्लेबाजी के कारण वह आलोचकों के निशाने पर हैं. मगर पूर्व भारतीय तेजगेंदबाज ज़हीर खान ने धोनी का बचाव किया है.
ज़हीर ने धोनी का किया बचाव

जहां कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट धोनी की बल्लेबाजी को लेकर परिस्थितियों का हवाला दे रहे हैं तो वहीं कुछ धोनी की बल्लेबाजी तकनीक पर ही सवाल उठा रहे हैं. अगर हम तीसरे वनडे मैच को देखें तो धोनी सुरेश रैना से पहले बल्लेबाजी के लिए आए. लेकिन धोनी के आते ही कप्तान कोहली आउट हो गए. जबकि इसके बाद आए सुरेश रैना भी सिर्फ एक रन बनाकर ही वापस लौट गए. ऐसे में धोनी पर और अधिक दवाब आ गया. ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भी धोनी का साथ नही दे सके और 21 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे.

ऐसा ही कुछ धोनी के साथ दूसरे वनडे मैच भी देखने को मिला था. जिससे वह अधिक दबाव में आए और धीमी बल्लेबाजी की. ज़हीर खान ने उनके पक्ष में रहते हुए कहा
”वह एक सकरात्मक इरादे के साथ खेले. लेकिन उनके पक्ष में परिस्थितियां नही रही. कोहली जल्दी आउट हो गए. रैना भी वहां रुक नही सके. जिससे धोनी पर जिम्मेदारी से खेलने का दबाव आ गया था. हार्दिक पांड्या भी ज्यादा देर तक टिक नही सके.”
धोनी दुनिया के बड़े फिनिशर बल्लेबाजों में शुमार हैं. जिन्होंने कई मैचों में अपने दमपर ही मैच में जीत दिलाई है. ज़हीर खान का कहना है कि एक या दो मैचों से किसी खिलाड़ी की विश्वसनियता का आंकलन नही किया जा सकता है.
The post महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर अब जहीर खान ने दी अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.